हमीरपुर : गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे ढाबे में घुसा, छह की हालत गंभीर

इस घटना में 33 केवी लाइन ठप होने से बड़ा हादसा बच गया। अचानक आए फाल्ट से एक विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया और कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे सुबह कस्बे में जलापूर्ति नहीं हुई। पुलिस ने चालक एवं हेल्फर को हिरासत में लिया है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:05 PM (IST)
हमीरपुर : गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे ढाबे में घुसा, छह की हालत गंभीर
सुमेरपुर हाईवे पर डंपर घुसने से क्षतिग्रस्त ढाबा। जागरण

हमीरपुर, जेएनएन। शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे पर फैक्ट्री एरिया के पास कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे शिखा ढाबे में जा घुसा। इस घटना में अंदर सो रहे ढाबे मालिक के पुत्र सहित आधा दर्जन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद डंफर पीपल के पेड़ से टकराता हुआ 33 केवी के पोल से टकराकर ठहर गया। इस घटना में 33 केवी लाइन ठप होने से बड़ा हादसा बच गया। अचानक आए फाल्ट से एक विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया और कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे सुबह कस्बे में जलापूर्ति नहीं हुई। पुलिस ने चालक एवं हेल्फर को हिरासत में लिया है। ढाबा मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है।

शनिवार की भोर 3:30 बजे कबरई से कानपुर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे शिखा ढाबे में जा घुसा। इस घटना में ढाबे के अंदर सो रहे ढाबे मालिक का पुत्र मनोज कुमार, ढाबे कर्मी ङ्क्षटकू शुक्ला, मुरारी राय, ङ्क्षपटू राय, नितेश राय घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से सभी को मलबे से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर चालक एवं हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। ढाबा मालिक प्रहलाद गुप्ता ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। इस घटना में 33 केवी की विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई है। जिससे कस्बे के अंदर रखा बिजली ट्रांसफार्मर जल गया। आपूर्ति ठप होने कारण सुबह कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस वजह से लोग पानी के लिए परेशान रहे। बिजली विभाग के अवर अभियंता रङ्क्षवद्र कुमार साहू ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी