हज कमेटी ने मांगी आवेदकों से वैक्सीनेशन की जानकारी, जानिए इसकी दिलचस्प वजह

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन की डोज पिछले छह महीने तक किसी अस्पताल में भर्ती न होने का प्रमाण पत्र की सूचना मांगी है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 05:23 PM (IST)
हज कमेटी ने मांगी आवेदकों से वैक्सीनेशन की जानकारी, जानिए इसकी दिलचस्प वजह
फ्लाइट भी बंद है, ऐसे में यहां से लोगों का हज पर जाना संभव नहीं है।

कानपुर, जेएनएन। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज आवेदकों से कोरोना वैक्सीन लगवाकर उसका प्रमाण पत्र व छह महीने तक किसी चिकित्सालय मेें भर्ती न होने का प्रमाण पत्र तैयार रखने को कहा है। फिलहाल, सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने हज को लेकर अधिकारिक सूचना नहीं दी है। भारत से सऊदी अरब जाने की फ्लाइट भी बंद है, ऐसे में यहां से लोगों का हज पर जाना संभव नहीं है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन की डोज, पिछले छह महीने तक किसी अस्पताल में भर्ती न होने का प्रमाण पत्र की सूचना मांगी है।

इसके लिए हज आवेदकों को एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मांगी गई सूचनाओं की जानकारी हज आवेदकों को हज कमेटी की वेबसाइट पर दर्ज करना है। इस वर्ष सऊदी अरब ने सिर्फ 60 हजार लोगों को हज करने की अनुमति दी है। इसमें 15 हजार सऊदी अरब के तथा 45 हजार विभिन्न देशों के होंगे।

हज प्लान 2021 के मुताबिक 13 जून से हज के लिए जायरीन की रवानगी शुरु होनी थी। अब तक सिर्फ फार्म भरवाए गए हैं, हज के लिए किराया आदि जमा करने की कोई प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी है। भारत से सऊदी अरब जाने की फ्लाइट भी बंद चल रही है। 

chat bot
आपका साथी