गुरु पूर्णिमा: गुरु का पूजन कर मांगी समृद्धि

गुरु पूर्णिमा पर शहर भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:20 AM (IST)
गुरु पूर्णिमा: गुरु का पूजन कर मांगी समृद्धि
गुरु पूर्णिमा: गुरु का पूजन कर मांगी समृद्धि

जागरण संवाददाता, कानपुर: गुरु पूर्णिमा पर शहर भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने गुरु का पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की।

निरालानगर स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेश अवस्थी ने योग गुरु आरके पांडेय का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों में ही ज्ञान, योग, शिष्टाचार को सीखने की शक्ति मिलती है। इस दौरान राकेश, विशाल, राजीव, शोभा, केके मिश्रा, रेखा, हरिशंचद्र मौजूद रहे। पनकी हनुमान मंदिर में ब्रह्मलीन महंत बाबा रामाकांत दास का पूजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्रीकृष्णदास जी महाराज ने प्रसाद का वितरण किया। बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी, विनोद मिश्र, सीताराम मौजूद रहे। सरसैया घाट पर अयोध्या से आए दामोदर दास जी का पूजन ज्ञानेंद्र विश्नोई, विकास आदि ने किया। भाजपा ने नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बालयोगी अरुणपुरी, साध्वी सा स्वरूपा, इच्छा स्वरूप महाराज का सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील बजाज, वीरेश, संतोष, अवधेश, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद, रंजीता, डा जन्मेय, आशा, शंकर, मनोज मौजूद रहे। किदवई नगर स्थित भाजपा दक्षिण कार्यालय में अध्यक्ष वीना आर्या पटेल ने बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी को तिलक व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेंद्र, अर्जुन, शिवराम, प्रबोध, मनीष, संजय मौजूद रहे। शिवाजी नगर में स्वर-सरिता संगीता संस्थान की ओर से सरस्वती व गुरु पूजन हुआ। इसके बाद शास्त्रीय गुरु डा. आदर्श त्रिपाठी ने गीत सुनाये। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, सुरेंद्र, कोमल, यश, दिशा, मल्लिका मौजूद रहीं। सरसैया घाट पर अयोध्या से आए दामोदर दास जी का पूजन ज्ञानेंद्र विश्नोई, विकास आदि ने किया।

chat bot
आपका साथी