Guru Purnima 2021: जन कल्याण के लिए कानपुर के शकुंतला शक्तिपीठ में होगा नारायणी महायज्ञ

Guru Purnima 2021 जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में 50 वर्षों से चली आ रही गुरु-शिष्य की परंपरा का पालन किया जाएगा। बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज सीमित शिष्यों की उपस्थिति में गुरु दीक्षा का आयोजन करेंगे। जिसका आनलाइन प्रसारण कर देशभर के भक्तों को जोड़ा जाएगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 03:15 PM (IST)
Guru Purnima 2021: जन कल्याण के लिए कानपुर के शकुंतला शक्तिपीठ में होगा नारायणी महायज्ञ
गुरु पूर्णिमा की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Guru Purnima 2021 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विकास नगर स्थित धूनी ध्यान केंद्र शकुंतला शक्तिपीठ में नारायणी महायज्ञ किया जाएगा। संक्रमण के चलते सीमित भक्तों की उपस्थिति में संस्थापक आचार्य अमरेश मिश्रा व सुनीता मिश्रा सद्गुरू महाराज का पूजन कर महायज्ञ में संक्रमण मुक्ति समाज के लिए आहुतियां अर्पित करेंगे। जन कल्याण के होने वाले इस महायज्ञ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। महायज्ञ के बाद आचार्य श्री द्वारा आंवले का पौधा लगाकर समाज को प्रकृति के मोल से परिचित कराया जाएगा। वहीं, हरवंश मोहाल स्थित महिला शिक्षा मंडल में गुरु पूर्णिमा के दिन महिलाओं द्वारा गुरु पूजा की जाएगी। संचालिका सीता देवी द्वारा महिलाओं को गुरु का महत्व समझाया जाएगा। मंडल से जुड़़ीं देशभर की महिलाएं आनलाइन गुरु पूजा करेगी। जिसका आनलाइन प्रसारण किया जाएगा।

आश्रम व मंदिरों में होगा गुरु दीक्षा का आयोजन: जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में 50 वर्षों से चली आ रही गुरु-शिष्य की परंपरा का पालन किया जाएगा। बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज सीमित शिष्यों की उपस्थिति में गुरु दीक्षा का आयोजन करेंगे। जिसका आनलाइन प्रसारण कर देशभर के भक्तों को जोड़ा जाएगा। वहीं, बिठूर स्थित सुधांशु जी आश्रम में दिल्ली से आनलाइन गुरु महाराज के कार्यक्रम का प्रसारण होगा। दंडी आश्रम में शिष्यों को सामाजिक सरोकारों की दीक्षा दी जाएगी। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में बाबा रमाकांत महाराज का पूजन व अभिषेक महामंडलेश्वर श्रीकृष्णदास महाराज करेंगे। आनलाइन प्रसारण कर भक्तों को जोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी