गोविंदाचार्य बोले- प्रकृति की अनदेखी से देश का विकास संभव नहीं, गोवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नहीं होगा

यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास संवाद कार्यक्रम के तहत इटावा पहुंचे भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं आरएसएस के पूर्व विचारक गोविंदाचार्य ने तटवर्ती गांवों का भ्रमण किया और प्रकृति संरक्षा पर जोर दिया है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:59 PM (IST)
गोविंदाचार्य बोले- प्रकृति की अनदेखी से देश का विकास संभव नहीं, गोवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नहीं होगा
गोविंदाचार्य ने किया यमुना तटवर्ती गांवों का दौरा।

इटावा, जेएनएन। प्रसिद्ध चिंतक एवं विचारक गोविंदाचार्य ने कहा है कि भारत की असली ताकत प्रकृति में है और प्रकृति की अनदेखी से किसी देश का विकास संभव नहीं है। गुरुवार को इटावा पहुंचे गोविंदाचार्य ने यमुना नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण किया। वह यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास संवाद कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर हैं।

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं आरएसएस के पूर्व विचारक गोविंदाचार्य गुरुवार की सुबह इटावा पहुंच गए। यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास संवाद कार्यक्रम के तहत उन्होंने यमुना नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा किया और लोगों से बातचीत भी की। यहां पर लोगों को प्रकृति संरक्षा का संदेश देने के साथ उसकी उपयोगिता से परिचित कराया और प्रकृति की अनदेखी से होने वाले संभावित नुकसान भी बताए।

यहां पर सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में गोविंदाचार्य ने कहा कि भारत की असली ताकत प्रकृति है और प्रकृति की अनदेखी करके देश का विकास संभव नहीं हो सकता है। कहा कि प्रकृति को ध्यान में रखकर देश का विकास करना होगा अन्यथा प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि गोवंश हमारे अाध्यात्म का आधार है, इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। सिर्फ गोवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नहीं होगा बल्कि इनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। गोविंदाचार्य ने यमुना किनारे बसे गांवों में प्रकृति की अनोखी छटा देखी और उसकी सुरक्षा पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, बीजेपी मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी