घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

संवाद सूत्र डकोर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को मिले इसको लेकर मंडल झांसी की अपर निदेश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:12 PM (IST)
घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

संवाद सूत्र, डकोर : स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को मिले, इसको लेकर मंडल झांसी की अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. अल्पना बरतारिया ने ग्राम कुकरगांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से कोरोनारोधी के टीके, डेंगू, मलेरिया एवं बुखार आदि रोगों से की हकीकत जानी।

ब्लॉक के ग्राम कुकरगांव में मंगलवार को झांसी मंडल की अपर निदेशक डा. अल्पना बरतारिया ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से कोरोनारोधी के टीके लगने की जानकारी ली। इसके अलावा एडी स्वास्थ्य ने सभी प्रकार के रोगों उल्टी, दस्त, सांस फूलना, खांसी, बलगम, टीवी, बुखार, डेंगू, मलेरिया, जुखाम, पेट दर्द के बारे में पूछा। कोविड की प्रथम व दूसरी डोज कितने लोगों को गांव में लगी है और कौन लोग डोज नहीं लगवा रहे हैं इस बारे में भी पूछा। उनके साथ पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी इदरीश मुहम्मद से भी पूछताछ की। साथ ही ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में गहन जानकारी ली। समूह के माध्यम से होगा खाद्यान्न वितरण

संवाद सूत्र, डकोर : विकास क्षेत्र के ग्रामसभा गोरन में अगले महीने से समूह की महिलाएं सरकारी खाद्यान्न का वितरण करेंगी। मंगलवार को कोटेदार के रूप में संतोषी मां की अध्यक्षता वाली स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है।

राशन विक्रेता का चयन सहायक खंड विकास अधिकारी बलवीर सिंह सेंगर तथा एडीओ आइएसबी मनीराम शाक्यवार की उपस्थिति में खुली बैठक में किया गया। जनपद में यह पहला प्रयोग है। सहायक खंड विकास अधिकारी बलवीर सिंह सेंगर ने बताया कि हाल ही में जारी किए गए शासनादेश के क्रम में महिला समूह का चयन किया गया है। यह प्रयोग सफल रहा तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। पूर्व तत्कालीन कोटेदार का कोटा निरस्त होने के बाद से अभी तक राशन का वितरण अन्य ग्राम सभा के कोटेदार कर रहे थे। ग्राम सभा में 85 अंत्योदय कार्ड धारकों के समेत कुल 258 उपभोक्ता हैं। इस अवसर पर सचिव राणा इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान सन्ध्या देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी