Solution Not Pollution से पलभर में गायब होगा कचरा, कानपुर में 10वीं के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस

कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में 10वीं के छात्र हर्शल सिंह व सावकि ने नवाचार करते हुए सॉल्यूशन नॉट पॉल्यूशन नाम से एक डिवाइस तैयार की है। जिसकी मदद से हम गंदगी या कचरा से प्लास्टिक मैटीरियल बायोडिग्रेबल वेस्ट व मेटल पार्ट को बिल्कुल अलग-अलग कर सकते हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:38 AM (IST)
Solution Not Pollution से पलभर में गायब होगा कचरा, कानपुर में 10वीं के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस
सॉल्यूशन नॉट पॉल्यूशन नाम से एक डिवाइस तैयार की

कानपुर, जेएनएन। जब भी हम अपने आसपास घरों, कार्यालयों आदि में गंदगी या कचरा देखते हैं तो झिझक सी होती है। हालांकि अगर पल भर में यही गंदगी बिल्कुल साफ हो जाए, एकबारगी हैरानी भरी बात जरूर लगती है। मगर, है हकीकत।

कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में 10वीं के छात्र हर्शल सिंह व सावकि ने नवाचार करते हुए सॉल्यूशन नॉट पॉल्यूशन नाम से एक डिवाइस तैयार की है। जिसकी मदद से हम गंदगी या कचरा से प्लास्टिक मैटीरियल, बायोडिग्रेबल वेस्ट व मेटल पार्ट को बिल्कुल अलग-अलग कर सकते हैं। इससे जहां हम प्लास्टिक को पूरी तरह से डंप कर देंगे, वहीं बायोडिग्रेबेल वेस्ट का प्रयोग कंपोस्ट के रूप में पौधों के लिए किया जा सकता है। जबकि मेटल पार्ट का उपयोग भी हम आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में कर सकते हैं।

अटल मैराथन प्रतियोगिता में भेजी गई एंट्री : हर्षल व सावकि ने अपनी इस डिवाइस की पूरी जानकारी एंट्री के तौर पर नीति आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली अटल मैराथन प्रतियोगिता के लिए भेजी है। हर्शल ने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम वैसे तो अब तक जारी हो जाता, हालांकि कोरोना महामारी के चलते फिलहाल इसे रोक दिया गया है।

कराएंगे पेटेंट फिर बाजार में भी लाएंगे : हर्शल ने बताया कि परिणाम आने के बाद इस डिवाइस का प्रोटोटाइप अटल इनोवेशन मिशन में जमा करना होगा। इसके बाद इसे पेटेंट कराएंगे और बाजार में भी उत्पाद के रूप में लाएंगे। 

chat bot
आपका साथी