कूड़ाघर होंगे दुरुस्त, सड़क पर नहीं फैलेगी गंदगी

जासं कानपुर शहर को गंदगी मुक्त करने में जुटे नव नियुक्त नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निदेश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:08 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:08 AM (IST)
कूड़ाघर होंगे दुरुस्त, सड़क पर नहीं फैलेगी गंदगी
कूड़ाघर होंगे दुरुस्त, सड़क पर नहीं फैलेगी गंदगी

जासं, कानपुर: शहर को गंदगी मुक्त करने में जुटे नव नियुक्त नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही कूड़ाघरों के बाहर फैली गंदगी को रोकने की कार्ययोजना तैयार की है। पहले चरण में 167 कूड़ाघरों को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि वाहन और हाथ कूड़ा गाड़ी सीधे गंदगी लेकर अंदर जा सके। इससे सड़क पर गंदगी नहीं फैलेगी। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कार्यभार संभालते ही पहले दिन शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान जगह-जगह फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। सफाई कराने के साथ ही कूड़ाघरों का मुआयना किया तो कई कूड़ाघर टूटे मिले थे। इसके कारण हाथ कूड़ा गाड़ी अंदर नहीं जाने के कारण कर्मचारी सड़क पर ही कूड़ा डाल देते है। इसको ठीक कराने के आदेश दिए।

जोनल ठीक होने वाले कूड़ाघरों की स्थिति

जोन कूड़ाघर

एक 16

दो 43

तीन 35

चार 11

पांच 38

छह 24

कुल 167 सफाई के दिए अब तक आदेश

- 31 जुलाई को नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारी, अभियंता और स्वच्छता अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सुबह सात बजे क्षेत्र में निकल कर निरीक्षण करेंगे और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। अभी जोन दो, तीन और छह में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। अपर नगर आयुक्त, जलकल महाप्रबंधक, उप पुश चिकित्साधिकारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण कराएंगे।

चौबीस घंटे खुला रहेगा नगर निगम का कंट्रोल रूम

समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नगर निगम का कंट्रोल रूम चौबीस घंटे खुला रहेगा। कंट्रोल रूम को स्मार्ट सिटी मिशन के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया गया है। नगर आयुक्त ने अफसरों को आदेश दिए है कि उसी दिन आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही शाम को रात में आठ बजे से नौ बजे तक समीक्षा की जाए समस्या का निस्तारण हो गया है या नहीं।

कंट्रोल रूम नंबर - 0512-2526004 -05

मोबाइल नंबर 8601801104

नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम - 8429526104

नगर आयुक्त का मोबाइल नंबर व वाट्सएप नंबर - 860181111

chat bot
आपका साथी