शुक्लागंज में 8 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, चंपापुरवा कटरी में कटान तेज, लाेग समेट रहे गृहस्थी

गंगा के बढ़ते जलसतर और हो रहे कटान के बाद रविदास नगर कटरी में तीन परिवारों ने अपनी गृहस्थी समेट ली है। कई और लोगों को भी डर सता रहा है। ऐसे में लोग वहां से हट जाने में ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 07:58 PM (IST)
शुक्लागंज में 8 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, चंपापुरवा कटरी में कटान तेज, लाेग समेट रहे गृहस्थी
सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक आठ सेंटीमीटर बढ़ गया है।

शुक्लागंज, जागरण संवाददाता। गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक आठ सेंटीमीटर बढ़ गया है। जिससे चंपापुरवा कटरी में कटान और तेज हो गई है। कटान तेज होने से गोताखोर व आसपास की बस्ती के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 

गुरुवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर बढ़ गया है। जिससे चंपापुरवा कटरी में कटान तेज हो गया है। बस्ती वालों का कहना है कि कटान इतनी तेज हो रही है कि उन लोगों की नींद उड़ी हुई है। कटान से कटरी की काफी जमीन गंगा में समाहित होती जा रही है। जिन लोगों के पेड़ कटरी में लगे हैं वह पेड़ों की लकड़ी ले जाने में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर रविदासनगर कटरी में भी बस्ती से दूर कटान हो रही है। नदी किनारे एक मकान में रहने वाली नादरीन व उनके बेटे राजू व नसीम ने अपनी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दी है। अब घर में लगी ईंटें ट्रैक्टर से लेकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं। कटान के डर से पूरा कुनबा घर की ईंट निकालने में जुटा हुआ है। परिवार के मुखिया खलील सामुदायिक भवन में बीते दिनों आई बाढ़ से शरण लिए हुए हैं। उनका घर कटान की जद में है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को सुबह आठ बजे 110.100 मीटर रिकार्ड किया गया। जो शाम छह बजे की नाप में आठ सेंटीमीटर बढ़कर 110.180  मीटर हो गया है। 

chat bot
आपका साथी