कानपुर: गंगा के बढ़ते जलस्तर में दर्ज की गई गिरावट, अपस्ट्रीम पर 30 सेंटीमीटर जलस्तर गिरा

दो दिन पहले गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शहर में भी तीन दिन से मूसलधार बारिश हो रही है। घाटों में सीढि़यों तक पानी अा गया था। बिठूर में कछार अौर डूब क्षेत्रों में पानी भर गया है। इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:37 PM (IST)
कानपुर: गंगा के बढ़ते जलस्तर में दर्ज की गई गिरावट, अपस्ट्रीम पर 30 सेंटीमीटर जलस्तर गिरा
गंगा के जलस्तर से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। गंगा का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर अब तेजी से गिरना शुरू हाे चुका है। बुधवार को बैराज की तरफ अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 113 मीटर था जो शुक्रवार को 112.70 मीटर हो गया है। वहीं, शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर बुधवार को 111.65 मीटर था। वहीं शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.38 मीटर पहुंच गया है। हालांकि अभी भी गंगा के जलस्तर पर सिंचाई विभाग द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही गंगा से जुड़े गांवों में नजर रखी जा रही है ताकि गंगा का पानी गांवों में जाने पर ग्रामीणों को निकाल जा सके अौर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। इसके लिए स्थान भी चयनित किए गए है। 

दो दिन पहले गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शहर में भी तीन दिन से मूसलधार बारिश हो रही है। घाटों में सीढि़यों तक पानी अा गया था। बिठूर में कछार अौर डूब क्षेत्रों में पानी भर गया है। इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी। शुक्रवार को गगा अपस्ट्रीम अौर डाउन स्ट्रीम में गिरने लगी है।  

गंगा का जलस्तर का हाल  बैराज में अप स्ट्रीम पर जलस्तर - 112.70 मीटर  28 जुलाई को बैराज में अप स्ट्रीम पर जलस्तर-113 मीटर  डाउन स्ट्रीम (बैराज से भैरोघाट की तरफ) 112.45 मीटर  शुक्लागंज में जलस्तर - 111.38 मीटर  28 जुलाई को शुक्लागंज का जलस्तर 111.65 मीटर चेतावनी बिंदु - 113 मीटर खतरे का निशान- 114 मीटर  बैराज से भैरोघाट की तरफ छोड़ा पानी - 1,91,697 क्यूसेक  नरोना बांध से बैराज शुक्रवार को आया पानी - 1,15,355 क्यूसेक

chat bot
आपका साथी