जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढि़यों तक पहुंचीं गंगा

तीन दिन में गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ा चेतावनी बिदु से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:40 PM (IST)
जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढि़यों तक पहुंचीं गंगा
जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढि़यों तक पहुंचीं गंगा

- तीन दिन में गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ा, चेतावनी बिदु से 84 सेमी दूर

-बैराज के सभी गेट खोलने के साथ गंगा किनारे के गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता

जागरण संवाददाता, कानपुर : जलस्तर तेजी से बढ़ता देखकर सिचाई विभाग ने गंगा के किनारे स्थित गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। अटल घाट समेत कई घाटों की आधी सीढि़यों तक गंगा का जल पहुंच गया है। तीन दिन में गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ा है। शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिदु से मात्र 84 सेंटीमीटर दूर है। बैराज के सभी गेट खोलकर नरोरा बांध से आ रहे पानी को आगे की तरफ बढ़ाया जा रहा है ताकि जलस्तर न बढ़े।

पहाड़ों में हुई बारिश का असर गंगा में दिख रहा है। 21 अक्टूबर को शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर 111.19 मीटर था, जो रविवार को शाम छह बजे तक 112.16 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिदु 113 मीटर से मात्र 84 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने से अटल घाट, सरसैया घाट, भैरोघाट, परमट समेत कई घाटों में गंगा सीढि़यों तक पहुंच गई हैं। इसको लेकर सिचाई विभाग की टीम लगातार बैराज में बढ़ते गंगा जलस्तर पर नजर रखे हुए है। गंगा के किनारे बसे गांवों पर भी नजर रखी जा रही है।

-------------------

गंगा के जलस्तर का हाल

अपस्ट्रीम पर जलस्तर - 113.40 मीटर

डाउनस्ट्रीम पर जलस्तर- 113.16 मीटर

शुक्लागंज में जलस्तर - 112.16 मीटर

चेतावनी बिदु - 113 मीटर

खतरनाक - 114 मीटर

नरोरा बांघ से रविवार को छोड़ा गया जल - 1,05,855 क्यूसेक

बैराज से शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया जल - 2,60,929 क्यूसेक

chat bot
आपका साथी