कानपुर में गंगा बैराज हुआ बंद, दस लाख आबादी के सामने जलसंकट गहराया

Water Crisis Kanpur News छपेड़ा पुलिया से विजय नगर जाने वाले रास्ते में सोमवार को 16 सौ एमएम की मुख्य पाइप लाइन फटने से शाम तक सड़क धंसना शुरू हो गयी। इसके चलते गंगा बैराज बंद कर दिया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:52 PM (IST)
कानपुर में गंगा बैराज हुआ बंद, दस लाख आबादी के सामने जलसंकट गहराया
कम से कम चार दिन लीकेज ठीक होने में समय लगेगा।

 कानपुर, जेएनएन। विजय नगर में लीकेज के चलते गंगा बैराज से जलापूर्ति बंद हो गयी है। इसके चलते रोज मिलने वाली छह करोड़ लीटर पानी नहीं मिलने के कारण दस लाख जनता को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ेगा। पिछले तीन माह में आधा दर्जन बार लीकेज होने के कारण बैराज प्लांट से जलापूर्ति बंद हो चुकी है। घटिया पाइप के कारण चालीस करोड़ लीटर रोज होने वाली जलापूर्ति में सिर्फ छह करोड़ लीटर ही जलापूर्ति हो पा रही है वह भी पूरी नहीं मिल पाती है।

छपेड़ा पुलिया से विजय नगर जाने वाले रास्ते में सोमवार को 16 सौ एमएम की मुख्य पाइप लाइन फटने से शाम तक सड़क धंसना शुरू हो गयी। इसके चलते गंगा बैराज बंद कर दिया गया है। इसके पहले कंपनी बाग चौराहा, काकादेव में दो जगह, विष्णुपुरी, दादानगर में लीकेज होने के कारण कई दिनों तक बैराज से जलापूर्ति बंद रही थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है।घटिया पाइप डालने वाले ठेकेदार  और अभियंताओं को जेल भेजा जाना चाहिए। इसके चलते साकेत नगर, निराला नगर, बर्रा दो से बर्रा आठ तक, गोविंंदनगर, उस्मानपुर, काकादेव, सर्वोदय नगर, शास्त्री चौक, शारदानगर, गीता नगर, फूलबाग, रामबाग, बेकनगंज, चटाई मोहाल, जनरलगंज, कमला टावर, दबौली समेत कई इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गई। जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि पाइप ठीक करने के लिए खोदाई करायी जा रही है। गहराई में पाइप पड़ा है। कम से कम चार दिन लीकेज ठीक होने में समय लगेगा। 

chat bot
आपका साथी