Kanpur Murder: कानपुर में ईंट भट्ठा मजदूर की पीटकर हत्या, साथी ने सिर पर मारा डंडा

महाराजपुर के सरसौल में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर साथियों ने हप्ता के रुपये मिलने पर शराब पी। इसके नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ और एक ने दूसरे साथी पर डंड से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 01:52 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 01:52 PM (IST)
Kanpur Murder: कानपुर में ईंट भट्ठा मजदूर की पीटकर हत्या, साथी ने सिर पर मारा डंडा
कानपुर महाराजपुर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

कानपुर, जेएनएन। महाराजपुर सरसौल स्थित ईंट-भट्ठा मजदूर की साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी। मजदूरों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। लहूलुहान हालत मिले मजदूर को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में कार्रवाई करने की बात कही है, उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

महाराजपुर के कस्बा सरसौल में भिवली गांव के नजदीक आनंदेश्वर ब्रिक फील्ड के मालिक सूरज कुमार मखीजा कानपुर पांडुनगर में रहते हैं। पुलिस को ईंट भट्ठा के मुनीम शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम मजदूरों को हफ्ता बांटा गया था। रुपये मिलने के बाद भट्ठे में काम करने वाले बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी 28 वर्षीय दुखराम और फगुन सिंह ने शराब पी। देर रात नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया और हाथापाई होने के बाद दोनों में लाठी- डंडे चलने लगे। इसी दौरान फगुन सिंह ने डंडे से दुखराम के सिर पर प्रहार कर दिया।

दुखराम को खून से लथपथ बेहोश छोड़कर फागुन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल दुखराम को सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया।सीएचसी से दुखराम को एलएलआर अस्पताल ( हैलट) रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मजदूरों के बीच नशे में मारपीट हुई थी। सिर पर डंडा लगने से मजदूर की मौत हो गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी