फर्रूखाबाद : पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र सचिन यादव सपा से निष्कासित, पार्टी के साथ भितरघात करने का लगा था आरोप

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने प्रदेश अध्यक्ष का पत्र जारी किया जिसमें सचिन यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अन्य को भी भितरघात की शिकायत पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 09:05 AM (IST)
फर्रूखाबाद : पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र सचिन यादव सपा से निष्कासित, पार्टी के साथ भितरघात करने का लगा था आरोप
जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी गई थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई है

कानपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह यादव के पुत्र एवं सपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सचिन यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी के साथ भितरघात करने का आरोप है। सचिन की बहन मोनिका यादव भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लडऩे की घोषणा बीते सप्ताह कर चुकी हैं।

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने प्रदेश अध्यक्ष का पत्र जारी किया, जिसमें सचिन यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अन्य को भी भितरघात की शिकायत पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने डा. सुबोध यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सचिन यादव की बहन मोनिका यादव भी भाजपा के समर्थन से चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुकी हैं। इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी गई थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई है।

पता चला है कि सचिन यादव और अन्य स्वजन पार्टी नेतृत्व को जानकारी दे रहे थे कि मोनिका अपनी मर्जी से चुनाव लड़ रही हैं। वह उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को सचिन यादव का एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रभारी मंंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत व अन्य नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं। मेज पर खाने की प्लेट भी लगी है। यही फोटो पार्टी नेतृत्व को भेजा गया था।  

chat bot
आपका साथी