उन्नाव में पेड़ सैनिटाइज करते विधायक का वीडियो वायरल, बोले- मैं जनता का सेवक

Viral VIDEO सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह वीडियो वारयल किया जा रहा है। कुछ लोग राजनीतिक पार्टियों की शरण में जाने के लिए तिलमिला रहे हैं। मैं जनता का सेवक हूं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:05 PM (IST)
उन्नाव में पेड़ सैनिटाइज करते विधायक का वीडियो वायरल, बोले- मैं जनता का सेवक
पौधों को सैनिटाइज करते हुए भाजपा विधायक का वीडियो आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। राजनीतिक रस्साकशी के बीच रोजाना सत्ता दल के नेताओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी महोबा में सरकारी अफसर द्वारा राज्य मंत्री को अपमानित करने वाले वायरल आडियो की चर्चा थम भी नहीं पाई थी कि उन्नाव में विधायक के वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विरोधी पक्ष भी वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट और शेयर करके अपने-अपने ढंग से तंज कस रहे हैं।

मंगलवार को उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ तो विरोधियों ने चुटकी लेना शुरू कर दिया। ट्विटर और वाट्सएप पर वीडियो वायरल करके लोगों ने अपने-अपने अंदाज में व्यंग्य भी लिखे। हालांकि जागरण डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में सदर विधायक पंकज गुप्ता नजर आ रहे हैं उनके साथ गांव के लोग और समर्थक भी हैं। एक मार्ग पर चलते हुए वाह हाथ में स्प्रे स्टिक पकड़ कर पेड़ पौधों को सैनिटाइज करते हुए मार्ग पर चल रहे हैं और बीच-बीच में पीछे चल रहे लोगों पर भी सैनिटाइजर का फव्वारा डालते जा रहे हैं।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह वीडियो वारयल किया जा रहा है। कुछ लोग राजनीतिक पार्टियों की शरण में जाने के लिए तिलमिला रहे हैं। मैं जनता का सेवक हूं। वीडियो वायरल करने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला।

chat bot
आपका साथी