खाद्य एवं रसद विभाग का खरीद केंद्रों के लिए नया आदेश, गेहूं के बाद अब ई-पाश मशीन से होगी धान खरीद

खाद्य एवं रसद विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि गहूं खरीद केंद्र की तरह अब धान क्रय केंद्र पर भी प्वाइंट आफ परचेज बायोमीट्रिक मशीन (ई-पाश) में किसान का अंगूठा लगवाने के बाद धान की तौल की जाएगी। इससे पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:56 AM (IST)
खाद्य एवं रसद विभाग का खरीद केंद्रों के लिए नया आदेश, गेहूं के बाद अब ई-पाश मशीन से होगी धान खरीद
ई-पाश मशीन पर अंगूठा लगाकर किसान बेचेंगे धान।

कानपुर, जेएनएन। जनपद में ई-पाश मशीन से गेंहू खरीद के बाद अब धान खरीद भी ई-पाश मशीन के जरिए होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। इस वर्ष धान खरीद केंद्रों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे किसानों को भी फायदा होगा और खरीद केंद्रों पर पारदार्शिता का पालन कराया जा सकेगा।

हर वर्ष धान की खरीद मैनुअल होने से बिचौलिये सक्रिय रहते थे। इस बार प्वाइंट आफ परचेज बायोमीट्रिक मशीन (ई-पाश) में किसान का अंगूठा लगेगा, ताकि वास्तविक किसान के ही धान की तौल हो सके। इससे पहले यह व्यवस्था गेहूं खरीद केंद्रों पर अपनाई जा चुकी है। नौबस्ता गल्लामंडी में बने क्रय केंद्र में वास्तविक किसान टोकन होने के बाद भी तौल के लिए कई दिनों तक इंतजार करते रहते हैं। इसका फायदा उठाकर बिचलौचिये अपना धान तौल कराते हैं। यही स्थिति जिले के सरसौल, चौबेपुर, भीतरगांव, ककवन, शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, नौबस्ता गल्ला मंडी, पतारा, घाटमपुर के केंद्रों पर रहती है। कई बार तो धान केंद्र खुलते ही नहीं और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

सरसौल के तिरमा गांव निवासी किसान विवेक तिवारी ने बताया कि पाश मशीन से खरीद की सुविधा हो जाए तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। प्रमुख सचिव ने नौबस्ता गल्ला मंडी में मारा था छापा नौबस्ता गल्ला मंडी में किसानों का गेंहू तौल में हो रही लापरवाही पर प्रमुख सचिव ने छापेमारी कर क्रय केंद्र के प्रभारी सहित किसानों के बयान दर्ज किये थे। साथ ही कई बार तत्कालीन डीएम आलोक तिवारी ने भी छापेमारी की थी

chat bot
आपका साथी