Flood in UP: कानपुर-शुक्लागंज में खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा, लाेगों में बढ़ी दहशत

शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को 113.04 मीटर पहुंच गया। जिसके बाद गंगा नदी अब खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर हो गई हैं। गोताखोर पोनिरोड व गंगानगर आदि मुहल्लों में सड़क तक पानी आ गया है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 12:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:33 PM (IST)
Flood in UP: कानपुर-शुक्लागंज में खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा, लाेगों में बढ़ी दहशत
गंगानगर तक पहुंचा गंगा में आई बाढ़ का पानी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। गंगा का जलस्तर बुधवार रात नौ बजे से गुरुवार सुबह नौ बजे के बीच में शुक्लागंज की तरफ चार सेटीमीटर बढ़ा है। शुक्लागंज में बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 मीटर को छू गया था। गुरुवार को 113.04 मीटर पहुंच गया है। नरोरा बांध से पानी अब कम अाने से सिंचाई विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि यह स्थिति रही तो गंगा का जलस्तर घटेगा। प्रशासन ने नाव लगा दी है ताकि गांवों में पानी भरने पर फंसे लोगों को निकाला जा सके। अभी बैराज स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ परिवारों को रखा गया है।

गंगा नदी अब खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर हो गई हैं। गोताखोर, पोनिरोड व गंगानगर आदि मुहल्लों में सड़क तक पानी आ गया है। लोग घरों में कैद हैं। नावों के सहारे व पानी मंझाकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को शाम सात बजे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 113.000 मीटर पर पहुंच गया था। जो कि गुरुवार को सुबह दस बजे चार सेंटीमीटर और बढ़कर 113.04 मीटर हो गया है। गंगा किनारे कटरी में फसलें डूब गई है। घरों व दुकानों तक पानी भर चुका है। सीताराम कालोनी, मनोहरनगर, बालूघाट, शक्तीनगर, इंदिरानगर, बहादुर बगिया, रविदासनगर, आलमनगर आदि तटवर्ती मुहल्लों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में गंगा का पानी अब स्थिर है। गंगा के तटवर्तीय इलाकों में रहने वालों का पलायन जारी है।

गंगा का अभी तक का हाल  

अपस्ट्रीम पर जलस्तर -  114.55

डाउनस्ट्रीम पर जलस्तर-  114.11

शुक्लागंज में जलस्तर - 113.04 मीटर

चेतावनी बिंदु - 113 मीटर 

खतरनाक - 114 मीटर 

नरोरा बांध से गुरुवार को छोड़ा गया जलस्तर 52,787 क्यूसेक 

बैराज से शुक्लागंज की तरफ बुधवार से गुरुवार के बीच में छोड़ा गया जलस्तर 

3,98,588 क्यूसेक

chat bot
आपका साथी