रूमा स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से मची भगदड़, आसपास की फैक्ट्रियों में घोषित किया गया अलर्ट

बुधवार सुबह फैक्ट्री में कर्मचारियों के काम में व्यस्त होने के दौरान लगी आग। सूचना पर महाराजपुर पुलिस व दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से फैक्ट्री का काफी माल जलकर खाक।

By ShaswatgEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:57 PM (IST)
रूमा स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से मची भगदड़, आसपास की फैक्ट्रियों में घोषित किया गया अलर्ट
फैक्ट्री के बाहर बचाव कार्य करते हुए पुलिसकर्मी व अन्य।

कानपुर, जेएनएन। महाराजपुर रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां काम कर रहे आग की लपटें देखकर घबरा गए और उन्होंने वहां से बाहर निकलकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस व दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है।

औद्योगिक क्षेत्र रूमा में डी-27 पर श्यामनगर चकेरी निवासी शुभम केजरीवाल की शुभ टैक्स गारमेंट्स के नाम से फैक्ट्री है। बुधवार सुबह फैक्ट्री खुलते ही सभी कर्मचारी काम में व्यस्त थे। तभी अचानक फैक्ट्री के पहले खंड में तेज धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी।आग की लपटें देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।सभी कर्मचारी जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकल भागे। आसपास की फैक्ट्रियों में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। सूचना पर महाराजपुर पुलिस व दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से फैक्ट्री का काफी माल जलकर खाक हो गया।

इनका ये है कहना

आग बुझा दी गई है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है। फैक्ट्री मालिक की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - राघवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी महाराजपुर

chat bot
आपका साथी