सपा सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों दिलाएंगे मानदेय

जेएनएन कानपुर सपा की सरकार बनी तो वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:48 AM (IST)
सपा सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों दिलाएंगे मानदेय
सपा सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों दिलाएंगे मानदेय

जेएनएन, कानपुर : सपा की सरकार बनी तो वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाए जाने के साथ ही इसका भुगतान ट्रेजरी से कराया जाएगा। यह बातें परेड स्थित सपा कार्यालय में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने प्रेस वार्ता में कहीं। कुलदीप ने कहा कि मानदेय व शिक्षकों की नई के साथ पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों की प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दिया गया है। इस पर अखिलेश ने सभा को आश्वासन दिया है कि सपा के घोषणा पत्र में दोनों प्रस्तावों को रखा जाएगा। कुलदीप ने कहा कि योगी सरकार शिक्षक भर्ती में घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि नौकरी मांगने जा रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के दस लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय सचिव सुनील बाजपेयी, नितिन, शफीकउर रहमान, नरेंद्र, कलीम, महेश बाबू, अरविद आदि मौजूद रहे। अटल घाट बैराज के पास 18 करोड़ से बनेगा गंगा थीम पार्क,कानपुर : केडीए की तीन अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में अटल घाट बैराज के पास 32 एकड़ जमीन पर 18 करोड़ से गंगा थीम पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है। कंसल्टेंट ने सप्ताह भर में डीपीआर तैयार कर केडीए को देने का दावा किया है। बोर्ड बैठक में शहर से जुड़े कई विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। बोर्ड बैठक में अयोध्या की तर्ज पर बनाए जाने वाले सिटी डेवलपमेंट प्लान में 32 हजार करोड़ के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा गंगा बैराज के पास लोहिया बाटनिकल गार्डन, बायोडायवर्सिटी पार्क के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। यह लगभग 50 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाना है। केडीए के परेड स्थित क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किग के ऊपर की जगह को पुलिस कमिश्नरेट को बेचने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके दाम लगभग 110 करोड़ रुपये तय हुए हैं। इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगना तय है। इसके अलावा इंडियन आयल चकेरी में ढाई एकड़ जमीन पर मजदूरों के लिए ग्रुप हाउसिग काम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा जाना है। काम्पलेक्स बनाने के लिए इंडियन आयल को 10 करोड़ रुपये की रकम देनी थी, लेकिन देरी होने की वजह से 45 लाख रुपये ब्याज लग गया। इसको माफ करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। राखी मंडी में विकास कार्य के लिए बनी टीम , कानपुर : जूही राखी मंडी के विकास कार्य के लिए अपर नगर आयुक्त ने टीम गठित कर दी है। इसमें जलकल, जलनिगम, केडीए और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम जल्द ही इलाके का सर्वे कर विकास कार्यों की रूपरेखा तय करेगी।

राखी मंडी में कई साल से राख का व्यापार होता है। हमेशा राख के ढ़ेर लगे होने की वजह से किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। राखी मंडी की बदहाली का मुद्दा दैनिक जागरण ने उठाया तो पार्षद सुनील कन्नौजिया ने विकास कार्य के लिए सदन में मामला उठाया। तीन जुलाई को अपर नगर आयुक्त अरविद राय की अध्यक्षता में केडीए, जलकल, जलनिगम और नगर निगम के अभियंताओं ने निरीक्षण कर स्थिति जानी थी। इसके बाद राखी मंडी में कौन कब्जेदार और कौन मूल आवंटी है,इसकी जांच के लिए केडीए अभियंता को निर्देशित किया गया था। साथ ही उन्होंने अभियंताओं की एक और कमेटी बनाई है। हालांकि केडीए ने अभी तक टीम में नामित करने के लिए किसी भी अभियंता का नाम अपर नगर आयुक्त को नहीं दिया है। यह टीम 20 दिन के अंदर विकास कार्य का खाका तैयार करेगी। इसके बाद रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त को सौंपेगी।

15 करोड़ से होंगे ओ ब्लाक में विकास : किदवई नगर ओ ब्लाक में 15 करोड़ रुपये से नगर निगम और जलकल विभाग विकास कार्य कराएगा। नगर निगम ने सर्वे पूरा कर लिया है। जबकि जलकल ने इलाके में सीवर सफाई का काम चालू कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम अधिशासी अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि नगर निगम का एस्टिमेट तैयार हो चुका है। नगर आयुक्त इलाके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद टेंडर होंगे।

chat bot
आपका साथी