Fight From COVID-19 in Kanpur: कोरोना संक्रमितों का नहीं मिल रहा हाल, फरियाद लेकर स्वजन पहुंच रहे थाने

Fight From COVID-19 in Kanpur बर्रा के निजी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां गुरुवार सुबह मरीज भर्ती करने को लेकर हंगामा हुआ। नौबत तोडफ़ोड़ तक पहुंच गई। सूचना पर बर्रा थाना पुलिस पहुंची और मरीज को भर्ती कराया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:50 AM (IST)
Fight From COVID-19 in Kanpur: कोरोना संक्रमितों का नहीं मिल रहा हाल, फरियाद लेकर स्वजन पहुंच रहे थाने
हैलट अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए लोग।

कानपुर, जेएनएन। Fight From COVID-19 in Kanpur बर्रा में बनाए गए कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाएं हैं। यहां भर्ती मरीजों के स्वजन को अस्पताल प्रशासन की ओर से सहयेाग नहीं मिल रहा है। आरोप है कि अस्पताल में जाने की अनुमति नहीं है। मरीज का क्या हाल इस बारे में भी कोई बताने को तैयार नहीं हैं। इससे परेशान स्वजन थानों में गुहार लगा रहे हैं।

दो दिन पूर्व बर्रा के निजी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां गुरुवार सुबह मरीज भर्ती करने को लेकर हंगामा हुआ। नौबत तोडफ़ोड़ तक पहुंच गई। सूचना पर बर्रा थाना पुलिस पहुंची और मरीज को भर्ती कराया। स्वजन का आरोप है कि इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के बारे में कोई सूचना नहीं दी। इसी तरह गुरुवार शाम चकेरी के जेके कॉलोनी निवासी एक मरीज का स्वजन बर्रा थाने पहुंचा। उनका आरोप था कि सुबह से डॉक्टरों से बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह मरीज के बारे में जानकारी नहीं दे रहे। इस पर बर्रा थाना प्रभारी ने अस्पताल में फोर्स भेजी। विश्वबैंक चौकी प्रभारी सत्यपाल प्रबंधन से बात की और 24 घंटे की शिफ्ट में पीआरओ तैनात करने को कहा। वहीं तीन चार मरीजों की स्वजन से चौकी प्रभारी ने वीडियो कॉल पर बात कराई। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत ङ्क्षसह ने बताया कि यदि अब शिकायत मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी