एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाहन नहीं भर सकेंगे फर्राटा

नेशनल हाइवे के बाद अब आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों में फास्टैग अनिवार्य होने जा रहा है। जानकारों का कहना है कि व्यवस्था ठीक रही तो 28 फरवरी से इस एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। बिना फास्टैग लगे वाहनों को दो गुना टोल देना होगा।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 07:47 PM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाहन नहीं भर सकेंगे फर्राटा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग नहीं गुजर पाएंगे वाहन।

कानपुर, जेएनएन। नेशनल हाईवे पर फास्टैग अनिवार्य हो चुका और अब स्टेट हाईवे की बारी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 28 फरवरी से फास्टैग लागू होने की उम्मीद है। फास्टैग न होने पर दोगुना ही टोल देना होगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अभी तक फास्टैग अनिवार्य नहीं है। इससे निर्धारित टोल देकर वाहन फर्राटा भर रहे, लेकिन आगामी दिनों में फास्टैग से ही सफर कर सकेंगे। शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा फगुहा भट्ठा पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता है। करीब 30 फीसद गाडिय़ां बिना फास्टैग के निकली और 70 फीसद गाडिय़ों के लिए बिना रुके ही टोल का गेट खुल गया। कारण, फास्टैग स्कैन होने पर धीमी रफ्तार में गाडिय़ां निकलती रही। फास्टैग के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बाइक, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा हैं। लेकिन अब इनमें भी फास्टैग ही लगाना पड़ेगा। इसके लिए आगरा व लखनऊ के टोल प्लाजा पर 10 मिनट में फास्टैग कार्ड बनाकर गाड़ी में चिपका दिया जाता है। कर्मचारियों ने बिना फास्टैग के वाहन चालकों को रोका और जानकारी दी। कर्मचारियों ने उम्मीद जताकर बताया कि तैयारियां जोरों पर है और संभावित 28 फरवरी की आधी रात से फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा।

वाहनों की लगी लाइनें

एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर कुछ गाडिय़ों में लगे फास्टैग को स्कैन करने में दिक्कतें होती है। इससे कारों की लाइनें लग जाती। हालांकि कार को आगे-पीछे कराना और फास्टैग के आगे लगी धूल को साफ करने के बाद स्कैन हो गया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश व उतरने का रास्ता मिल सका।

पूरी हो तैयारी

टोल प्लाजा फगुआ भट्ठा के सुपरवाइजर भूपेंद्र जी का कहना है कि शासन के निर्देशों को पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। फास्टैग अनिवार्य होने पर व्यवस्थाएं चाकचौबंद हो जाएंगी। हालांकि संस्था फास्टैग लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

chat bot
आपका साथी