घूस मांगने वाली महिला कर्मचारी को छीना गया काम, अब संभालेगी विभाग के दस्तावेजों को

घूस मांगने का आडियों वारयल होने के बाद लोक निर्माण विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी को हटा दिया गया है। अब महिला को रिकोर्ड सुरक्षित रखने का काम सौपा गया है।महिला कर्मचारी पर आरोप था कि उसने कुछ दिन पहले से सेवानिवृत्त कर्मचारी के घुस मांगी।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 02:51 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM (IST)
घूस मांगने वाली महिला कर्मचारी को छीना गया काम, अब संभालेगी विभाग के दस्तावेजों को
घूस मांगने की आरोपित महिला कर्मचारी को हटाया गया।

कानपुर जेएनएन। लोक निर्माण विभाग के निर्माण भवन खंड दो में एक महिला कर्मचारी का ऑडियो वायरल होने के बाद अधिशाषी अभियंता ने उसे पद से हटा दिया है। अब महिला कर्मचारी सभी रिकॉर्ड रखने का काम करेंगी।

निर्माण खंड भवन दो में कार्यरत तृतीय कक्ष के कर्मचारी छेदीलाल का दो माह पहले रिटायरमेंट हुआ था। वह अपनी छुट्टियों के भुगतान के लिए 20 दिन से दफ्तर के चक्कर काट रहा है। छेदीलाल का आरोप है कि महिला कर्मचारी उसके भुगतान के लिए छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी। इस संबंध में महिला कर्मचारी ने छेदीलाल से फोन में भी वार्ता की है। छेदीलाल ने इसे रिकॉर्ड कर पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज संघ के माध्यम से मुख्य अभियंता दिवाकर शुक्ला से शिकायत तो उन्होंने निर्माण खंड दो के अधिशाषी अभियंता एसपी ओझा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखा था।

अधिशाषी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि महिला कर्मचारी द्वारा रुपये मांगे गए थे। यह बिल्कुल गलत है। इस वजह से उसको भुगतान से संबंधित काम से हटाकर विभाग के दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखने का काम दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच चल रही है। कुछ सामने आया तो महिला के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी