बारिश में जगह-जगह फाल्ट, दिन भर बना रहा संकट

बारिश में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को पांच से 16 घंटे बिना बिजली के गुजारना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:59 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:59 AM (IST)
बारिश में जगह-जगह फाल्ट, दिन भर बना रहा संकट
बारिश में जगह-जगह फाल्ट, दिन भर बना रहा संकट

जेएनएन, कानपुर: बारिश में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को पांच से 16 घंटे तक बिना बिजली के गुजारना पड़े। 28 सबस्टेशनों से जुड़े 14 लाख से अधिक लोग परेशान रहे। घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। नवाबगंज डिवीजन में नवाबगंज, गीता पार्क क्षेत्र में रात से गुल हुई बिजली 14 घंटे बाद आई। बिजली न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अंडरग्राउंड फाल्ट होने से तलाक महल, लाल कुआं, यतीमखाना, कायस्थाना रोड आदि इलाकों में दिन भर बिजली नहीं रही। बिजली के साथ पानी का संकट भी बना रहा। रेलबाजार में तीन घंटे बिजली बाधित रही। फाल्ट होने से पोखरपुर, लालबंगला, लोहा मिल कंपाउंड में 15 घंटे आपूर्ति बाधित रही। लगातार फीडर ट्रिप होने से कारवालों नगर में बिजली को लेकर परेशानी बनी रही। अंडरग्राउंड केबल फाल्ट होने से सिविल लाइंस में रात तीन बजे से बिजली गुल रही। शाम तक आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी। फीडर ब्रेकडाउन होने से जरौली और रोडवेज कालोनी रावतपुर में भी लोग बिजली गुल रही। ट्रांसपोर्ट नगर बाबूपुरवा में दिन भर बिजली नहीं आई। छप्पर सबस्टेशन के जनरलगंज आदि में 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली व्यवस्था ठप रही। फाल्ट होने से आजादनगर, दलेलपुरवा, आनन्दपुरी, पांडुनगर, फेथफुलगंज, कृष्णानगर, आरएस पुरम, श्यामनगर, उस्मानपुर, शारदानगर, जरीब चौकी, गोविद नगर, संजय गांधी नगर, साकेत नगर, विनायकपुर, दादानगर, आजाद नगर, रूपम चौराहा, अजीतगंज, परेड, मेस्टनरोड, बारा सिरोही, कल्याणपुर, नानकारी, विनायकपुर, विष्णुपुरी, शांति नगर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को की हेल्पलाइन पर शिकायतों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश के बीच उतरी मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट, कानपुर: बारिश के बीच शनिवार को दोनों फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट पर उतारी गईं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने के चलते 13 यात्री मुंबई नहीं जा सके। रविवार को भी दोनों फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर आएंगी। चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 11:30 बजे मुंबई से विमान आया तो उस समय बारिश हो रही थी। इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से अनुमति मिलने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिग कराई। करीब एक घंटे बाद दिल्ली से आए विमान को भी बारिश के बीच ही उतारा गया। मुंबई फ्लाइट से 113 यात्री आए जबकि 115 यात्रियों को विमान में जाने की अनुमति दी गई जबकि 13 यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने के चलते वापस जाना पड़ा। मुंबई के लिए 128 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। दिल्ली फ्लाइट से 44 यात्री कानपुर आए, जबकि 49 यात्री कानपुर से दिल्ली गए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दोनों फ्लाइट समय पर आएंगी। झाड़ी बाबा पड़ाव पुल के बनने में अभी भी संशय,कानपुर: उन्नाव से कानपुर आने व जाने वाला रास्ता बंद नहीं किया गया तो सितंबर में किसी हाल में झाड़ी बाबा पड़ाव पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा। सालों चली आ रही जाम और धूल की समस्या आगे भी झेलनी पड़ेगी। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इसे सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिये हैं। वर्ष 2014 से बन रहे झाड़ी बाबा पड़ाव पुल में अब रिटेनिग वाल का काम होना है। इसके लिए जब तक उन्नाव से वाले वाहनों को नहीं रोका गया तो सितंबर तक यह काम पूरा नहीं हो पायेगा। सालों से धूल और जाम की समस्या से जूझ रहे लोग फिर ये उन्हें सालों इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले दिनों उन्नाव के सिटी मजिस्ट्रेट ने सेतु निगम परियोजना प्रबंधक के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट का सुझाव था कि जब तक ओइएफ की बाउंड्री पीछे कर लोगों के आने जाने के लिए तीन मीटर सड़क बनाई जाये। जिससे आवागमन में दिक्कत ना हो। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने कानपुर डीएम को पत्र लिखा है कि ओइएफ के अधिकारियों से वार्ता कर बाउंड्री को पीछे किया जाये। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कानपुर से उन्नाव जाने वाला यातायात बंद हो जाये तो काम हो सकता है।

chat bot
आपका साथी