किशोरी के कलमबंद बयान के बाद दुष्कर्म के आरोपित पिता-पुत्र को जेल

उन्नाव में किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। किशोरी के कलमबंद बयान और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले किशोरी के पिता ने अपहरण का मुकदमा लिखाया था।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:32 PM (IST)
किशोरी के कलमबंद बयान के बाद दुष्कर्म के आरोपित पिता-पुत्र को जेल
किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म में पिता- पुत्र को भेजा जेल।

कानपुर, जेएनएन। उन्नाव के चकलवंशी क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में किशोरी के कलम बंद बयान व डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट जान से मारने की धमकी के तहत पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बुधवार की रात सोलह वर्षीय पुत्री के डांट दिया था, जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। इस दौरान उसका अपहरण हो गया। किशोरी रात को अचानक घर पहुंची और अपने साथ दुष्कर्म होने की बात घर में बतायी। साथ ही आरोपित पिता-पुत्र द्वारा जान से मारने की धमका भी आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को डॉक्टरी के लिए अस्पताल ले गयी जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने व बयान में गांव के ही निवासी युवक रजनीश व उसके पिता संजय पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता व पुत्र को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मेडिकल जांच कराने में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पिता पुत्र के विरुद्ध उसी मुकदमे में दुष्कर्म व पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज दोनों को जेल भेज दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी