फतेहपुर में ट्रैक्टर पलटने से हादसे का शिकार हुआ किसान, खेत जाेतकर लौटते समय हुई घटना

कल्यानपुर थाने के लंहगी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक महेश पटेल गांव के 46 वर्षीय धर्मराज पटेल व बड़ौरी गांव निवासी प्रेम पटेल के खेत जोतने सोमवार की देर शाम गया। खेतों की जुताई कर तीनों ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST)
फतेहपुर में ट्रैक्टर पलटने से हादसे का शिकार हुआ किसान, खेत जाेतकर लौटते समय हुई घटना
हादसे में जान गंवाने वाले धर्मराज की फाइल फोटाे।

फतेहपुर, जेएनएन। खेत जोतकर घर लौटते समय रास्ते में नियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया।  चालक सहित दो किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 कल्यानपुर थाने के लंहगी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक महेश पटेल गांव के 46 वर्षीय धर्मराज पटेल व बड़ौरी गांव निवासी प्रेम पटेल के खेत जोतने सोमवार की देर शाम गया। खेतों की जुताई कर तीनों ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लंहगी रोड में पानी टंकी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक महेश पटेल व किसान प्रेम प्रकाश छिटक दूर जा गिरे, जबकि किसान धर्मराज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीख सुनकर  राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह  ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे दबे किसान को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल किसानों को इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने धर्मराज पटेल को मृत घोषित कर दिया। घायल किसान प्रेम पटेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर हालात बिगडऩे पर कानपुर एलएलआर भेज दिया गया। जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं। किसान की मौत की से पत्नी मंजू देवी, पुत्री शालिनी पुत्र शैलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हुई है। दूसरे घायल किसान का इलाज चल रहा है। 

किसान धर्मराज पटेल की दुर्घटना में मौत के बाद पूर परिवार गहरे सदमे में है। किसान पूरे परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। किसान के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी