फतेहपुर में राजगीर समेत दो घरों का ताला तोड़कर जेवर समेत लाखों उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच

ऐझी गांव निवासी राजगीर हैदर अली अपनी पत्नी जैना के साथ रविवार को घर में ताला लगाकर विवाहित बेटी नाजमा पत्नी सगीर अहमद के गांव जानिकपुर असोथर चले गए थे। बीती रात इनके दरवाजे की कुंडी में लगा ताला तोड़कर शातिर कमरे में जा घुसे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:33 PM (IST)
फतेहपुर में राजगीर समेत दो घरों का ताला तोड़कर जेवर समेत लाखों उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर में चोरी की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

फतेहपुर, जेएनएन। पुलिस की रात गश्त सुस्त होने से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। थाना क्षेत्र के ऐझी गांव में रविवार की  रात सूने दो घरों का ताला तोड़कर शातिर 1.25 लाख रुपये नकद व जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल बटोर ले गए। पीडि़त गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ऐझी गांव निवासी राजगीर हैदर अली अपनी पत्नी जैना के साथ रविवार को घर में ताला लगाकर विवाहित बेटी नाजमा पत्नी सगीर अहमद के गांव जानिकपुर असोथर चले गए थे। बीती रात इनके दरवाजे की कुंडी में लगा ताला तोड़कर शातिर कमरे में जा घुसे। बक्शा तोड़कर रखे 1.25 लाख रुपये नकद, सोने का हार, मंगलसूत्र, तोडिय़ा, पायल आदि चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर घर आए राजगीर ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई है। इसके बाद शातिरों ने गांव के ही ताजमोहम्मद के घर का ताला तोड़कर भीतर जा घुसे और हजारों रुपये का घरेलू सामान उठा ले गए। ताबड़तोड़ हुई चोरियों से ग्रामीण खासे दहशतजदा हैं। एसओ दीनदयाल ङ्क्षसह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

छह घरों में हुई चोरियों का राजफाश नहीं : असोथर थाने के ऐझी के मजरे कोटवा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह, रामबाबू, मोतीलाल व भोला के घरों में पखवारे भर पूर्व चोरियां हुईं थी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की इतिश्री कर ली। यहां तक कि पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। वहीं एक सप्ताह पूर्व रणधीर सिंह का डेरा में अनुराग सिंह के 50 लाख की हुई चोरी व कंसापुर में धर्मवीर दुबे के यहां 17 लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन इन घटनाओं का पुलिस ने राजफाश नहीं किया। 

chat bot
आपका साथी