फूलपुर से विधायक की पत्नी ने मां की चिता को दी मुखाग्नि, इंटरनेट मीडिया पर बनीं चर्चा का विषय

बिंदकी से बसपा के पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की पत्नी पिछले 21 दिनों से बीमार चल रही थीं। प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहां पर सोमवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वह 62 वर्ष की थीं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:24 PM (IST)
फूलपुर से विधायक की पत्नी ने मां की चिता को दी मुखाग्नि, इंटरनेट मीडिया पर बनीं चर्चा का विषय
सिकटठनपुर गांव में मां निर्मला की चिता को मुखग्नि देती पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की पुत्री गोल्डी उर्फ सोनाली

फतेहपुर, जेएनएन। बेटियों का हौसला बेटों से कम नहीं है। इसकी साक्षात नजीर बनी फूलपुर विधायक की पत्नी गोल्डी उर्फ सोनाली। सोमवार को उनकी मां निर्मला का निधन हो गया। गांव में चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

बिंदकी से बसपा के पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की पत्नी पिछले 21 दिनों से बीमार चल रही थीं। प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहां पर सोमवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वह 62 वर्ष की थीं। मध्यान्ह करीब उनका शव गांव सिकट्ठनपुर लाया गया। गांव के बाहर दाह संस्कार के लिए चिता लगाई गई। फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल की पत्नी गोल्डी उर्फ सोनाली ने मां की चिता को मुखाग्नि देने की इच्छा जताई। इस पर गांव व परिवार के अन्य सदस्यों इस पर सहमति दे दी। इस पर गोल्डी ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। वह पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की इकलौती संतान हैं। पूर्व विधायक के भतीजे अतुल वर्मा ने बताया कि बहन की इच्छा थी कि वह मुखाग्नि दे। इस पर उसकी इच्छा पूरी करने के लिए सभी ने सहमति से उसने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक भी बीमार हैं, उनका भी प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

chat bot
आपका साथी