फर्रुखाबाद में तरबूज फोडऩे से रोकने पर युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा

हाथ में गोली लगने से बिकलव घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई विक्रांत व अन्य स्वजन पहुंचे। विक्रांत गंगवार ने गांव नगला गुलरिया निवासी दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:20 PM (IST)
फर्रुखाबाद में तरबूज फोडऩे से रोकने पर युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा
गांव कनासी निवासी बिकलव गंगवार रविवार रात करीब खेत में तरबूज की फसल की रखवाली कर रहे थे

कानपुर, जेएनएन। खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे तरबूज फेंककर फोडऩे का विरोध करने पर दबंग व उसके साथी ने युवक को पीटा। एक हमलावर ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गांव कनासी निवासी बिकलव गंगवार रविवार रात करीब 11:30 बजे अपने खेत में तरबूज की फसल की रखवाली कर रहे थे। सुबह बिक्री के लिए तैयार तरबूज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव नगला गुलरिया निवासी दो लोग खेत में घुस आए। युवक व उसका साथी ट्रॉली में रखे तरबूज खेत में फेंककर फोडऩे लगे। बिकलव ने विरोध किया तो दबंग गाली-गलौज कर बिकलव को पीटा। उसके शोर मचाने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया।

हाथ में गोली लगने से बिकलव घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई विक्रांत व अन्य स्वजन पहुंचे। विक्रांत गंगवार ने गांव नगला गुलरिया निवासी दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल बिकलव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से लोहिया अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी