फर्रुखाबाद में दूसरी बार बिना मास्क के मिले डग्गामार बस मालिक से वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना

यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने रोडवेेज बस स्टेशन के निकट वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक बाइक पर नंबर स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने चालान काटने के लिए कहा तो युवक बहस करने लगा। नोकझोंक के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर बाइक का चालान काट दिया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:14 PM (IST)
फर्रुखाबाद में दूसरी बार बिना मास्क के मिले डग्गामार बस मालिक से वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना
छह अन्य लोगों के भी बिना मास्क मिलने पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया

कानपुर, जेएनएन। यातायात पुलिस ने मंगलवार को लालगेट व रोडवेज बस स्टेशन के सामने वाहन चेङ्क्षकग अभियान चलाया। दूसरी बार बिना मास्क के मिले डग्गामार बस मालिक से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल 115 वाहनों का एमवी एक्ट मेंं चालान किया गया। छह अन्य लोगों के भी बिना मास्क मिलने पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने रोडवेेज बस स्टेशन के निकट वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक बाइक पर नंबर स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने चालान काटने के लिए कहा तो युवक बहस करने लगा। नोकझोंक के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर बाइक का चालान काट दिया।

अभियान के दौरान ही पता चला कि लालगेट पर यातायात पुलिस बूथ के पास डग्गामार बस में सवारियां बैठ रही हैं। यातायात प्रभारी वहां पहुंचे। जनपद हरदोई थाना लोनार के गांव बरसुइया निवासी शिव कुमार मास्क नहीं लगाए थे। इस पर यातायात प्रभारी ने उन्हें रोक लिया और 10 हजार रुपये जुर्माने की रसीद काट दी। दबाव बनाए जाने पर शिव कुमार ने 10 हजार रुपये जुर्माना जमा कर दिया। यातायात प्रभारी ने बताया कि शिव कुमार बस मालिक हैं। वह अनाधिकृत रूप से बस में सवारियां बैठाए थे। उन्होंने पिछले दिनों ही शिव कुमार का मास्क न लगाने में एक हजार रुपये का जुर्माना काटा था। वह दूसरी बार बिना मास्क के मिले। इस कारण 10 हजार रुपये जुर्माना लिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 115 वाहनों का चालान एमवी एक्ट में किया गया। छह अन्य लोगों से मास्क न लगाने में एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।  

chat bot
आपका साथी