फर्रुखाबाद में ट्रॉली में कूड़ा भरते समय हुआ विस्फोट, नगर पालिका के चालक समेत तीन सफाई कर्मी घायल

शुक्रवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मी शहर के नाला मच्छरट्टा पर ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा भर रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर में विस्फोट हो गया जिससे मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी सफाईकर्मी नितिन व मोहल्ला छावनी निवासी विकास घायल हो गये।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:02 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:02 AM (IST)
फर्रुखाबाद में ट्रॉली में कूड़ा भरते समय हुआ विस्फोट, नगर पालिका के चालक समेत तीन सफाई कर्मी घायल
पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

कानपुर, जेएनएन। फर्रुखाबाद में उस समय भगदड़ मच गई, जब कूड़े के ढेर में अचानक तेजी से विस्फोट हुआ। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मी नाला मच्छरट्टा इलाके में टै्रक्टर ट्रॉली में कूड़ा भर रहे थे, तभी तेजी से धमाका हुआ इससे पहले वो कुछ समझ पाते। इसकी चपेट में आकर चालक समेत तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेंं आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। 

शुक्रवार सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मी शहर के नाला मच्छरट्टा पर ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा भर रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर में विस्फोट हो गया, जिससे मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी सफाईकर्मी नितिन व मोहल्ला छावनी निवासी विकास घायल हो गये। गांव रेहा निवासी ट्रैक्टर चालक अमित, सफाईकर्मी सूरज, शिवम घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकान व मकानों में कूड़ा भर गया। खिड़की दरवाजे कांपने लगे। अफरा तफरी मचने से लोग इधर-उधर भागने लगे। सफाईकर्मी के हांथों से कूड़ा भरने वाली कुदाल दूर जा गिरी। धमाका की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे शक्तिशाली बम फटने का अंदाजा लगाया जा रहा है। घायल कर्मचारियों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी