औरैया: स्कूल में मवेशी, नौनिहाल पढ़ रहे बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला

फसलों को चारा बनाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने मवेशियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर प्रावि में मवेशियों ने मवेशी बंद कर दिए थे। दूसरे दिन भी शुक्रवार को उन्होंने ऐसा ही किया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:48 PM (IST)
औरैया: स्कूल में मवेशी, नौनिहाल पढ़ रहे बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
बिधूना ब्लाक क्षेत्र की ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर प्रावि का मामला।

औरैया, जागरण संवाददाता। बिधूना ब्लाक क्षेत्र की ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर प्रावि (प्राथमिक विद्यालय) में शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने मवेशी बंद कर दिया। जिस कारण बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी परेशान नजर आए। सामने के एक घर के बाहर कक्षा संचालित कराई गई। 

फसलों को चारा बनाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने मवेशियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। शासन की सख्ती के बावजूद मवेशियों को स्कूल में बंद करने का कार्य शुरू किया है। गुरुवार को ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर प्रावि में मवेशियों ने मवेशी बंद कर दिए थे। दूसरे दिन भी शुक्रवार को उन्होंने ऐसा ही किया। जिस कारण  गांव निवासी गोविंद के घर के बाहर बच्चों को शिक्षक पढ़ाते नजर आए। बिधूना एसडीएम राम अवतार वर्मा ने बताया कि मवेशियों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह है मामला: औरैया जिले में मवेशियों द्वारा फसल बर्बाद किये जाने से परेशान किसानों ने मवेशियों को खदेड़ कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया था। स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापक मवेशियों और गंदगी देख वापस लौट गईं और उच्चाधिकारियों को जानकरी दी थी। ग्रामीण जिला प्रशासन से अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी