कन्नौज में मेड़ के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, भाई घायल, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लूपुर निवासी हमलावरों ने जुगुल किशोर और रामधीन के खेत की मेड़ काट दी। इसको लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। तीन हमलावरों ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपित तब तक उन्हें पीटते रहे जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:35 PM (IST)
कन्नौज में मेड़ के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, भाई घायल, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
गुरसहायगंज कोतवाली के बल्लूपुर गांव में जांच करने पहुंची पुलिस।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। मेड़ काटने के विवाद को लेकर हमलावरों ने दो किसान भाइयों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक भाई की हत्या कर दी। जबकि दूसरे को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। 

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लूपुर निवासी हमलावरों ने जुगुल किशोर और रामधीन के खेत की मेड़ काट दी। इसको लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। तीन हमलावरों ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपित तब तक उन्हें पीटते रहे जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गए। स्वजन और ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित भाग गए। स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से दोनों लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां देर रात 45 वर्षीय रामधीन की मौत हो गई। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और स्वजनों से जानकरी की। साथ ही आरोपितों की तलाश में छापेमारी की। मगर आरोपित नहीं मिले। एसपी प्रशांत वर्मा भी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बताया कि मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

chat bot
आपका साथी