Auraiya Incident: फसल देखने खेत गए थे दंपती, सुबह पति का शव मिलने से गहराया संदेह

बेला थाना क्षेत्र के कोहराई गांव में दंपती गुरुवार की देर शाम अलग-अलग खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह घर लौटी पत्नी को पति नहीं दिखाई दिए तो खोजबीन शुरू की। खेत में शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:50 AM (IST)
Auraiya Incident: फसल देखने खेत गए थे दंपती, सुबह पति का शव मिलने से गहराया संदेह
औरैया के बेला थाना क्षेत्र का मामला।

औरैया, जेएनएन। बेला थाना क्षेत्र के गांव कोहराई में गुरुवार देर रात खेत में फसल की रखवाली करने पत्नी के साथ गए पति का शव सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत पर संदेह जताया, वहीं पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने दूसरे खेत में रखवाली के बाद घर पर ताला लगा देखकर पति की खोजबीन करने की जानकारी दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

बेला थाना क्षेत्र के कोहराई गांव में रहने वाले 28 वर्षीय रिंकू पुत्र रामसागर गुरुवार रात पत्नी गुड्डी को साथ लेकर अलग-अलग खेत की रखवाली करने निकला था। दंपती बच्चों के साथ परिवार से अलग रहते थे। गुड्डी के साथ बच्चे भी खेत पर गए थे। वापस लौटने पर घर के गेट पर ताला लगा देख रिंकू की खोजबीन की गई। गांव के कुछ लोगों के साथ वह खेत पर पति को तलाशने गई। खेत में उसका शव देख उसके पैरों तले जमीन निकल गई। वह बेसुध होकर गिर पड़ी। साथ गए ग्रामीणों में शामिल महिलाओं ने उसने संभाला।

थाना उप निरीक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई संजय कुमार ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन पर दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जैसा कि मृतक की पत्नी का कहना है कि वह दोनों खेतों की रखवाली के लिए गए थे। पति खेत से नहीं लौटा। फिलहाल, घटना संदिग्ध है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक न तो तहरीर दी गई है और न हत्या या अन्य कोई आरोप लगाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी