बांदा में हाइवे पर लोडर की टक्कर से किसान की मौत, कृषि कार्य निपटाकर घर जाते समय हुआ हादसा

बाइक चला रहा सुशील व उसके किसान पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर में बाइक में फंसने की वजह से रोड किनारे खंती में गिर गया। राहगीरों ने दोनों पिता-पुत्र को घायल पड़े देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:43 PM (IST)
बांदा में हाइवे पर लोडर की टक्कर से किसान की मौत, कृषि कार्य निपटाकर घर जाते समय हुआ हादसा
बांदा में हादसे की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

बांदा, जागरण संवाददाता। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाय व स्वांन को रौंदने के बाद अनियंत्रित हुए लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय वह हेलमेट लगाए था। इससे उसकी जान बची। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना करने वाला वाहन बाइक में फंसने से अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती में पलट गया। आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। 

चित्रकूट जनपद के ग्राम सिकरी मोड़ पहाड़ी निवासी 60 वर्षीय मूलचंद्र गुरुवार शाम अपने 30 वर्षीय पुत्र सुशील के साथ बाइक पर कृषि कार्य व घर में लगे स्पेलर का पार्ट सही कराने बांदा आए थे। यहां से देरशाम जब वह वापस घर लौटने लगे तो बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार लोडर ने बेसहारा गाय व स्वांन (कुत्ता) को कुचल दिया। जिससे दोनों मवेशियों की मौत हो गई। बाद में अनियंत्रित  लोडर की टक्कर से 

बाइक चला रहा सुशील व उसके किसान पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर में बाइक में फंसने की वजह से रोड किनारे खंती में गिर गया। राहगीरों ने दोनों पिता-पुत्र को घायल पड़े देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इससे पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में घायल किसान ने दम तोड़ा दिया। पुत्र सुशील व अन्य स्वजन ने बताया कि मृतक किसान अपनी चार बीघा जमीन में कृषि कार्य करने के साथ घर में लगा स्पेलर चलाते थे। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके तीन पुत्र में एक सूरत व दूसरा कृषि कार्य में हाथ बटाता है। तीसरा बेटा स्पेलर के कार्यों में पिता की मदद करता रहा है। हादसे से किसान की पत्नी सुमित्रा समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने बताया कि स्वजन की तहरीर मिलने पर आरोपित चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी