फर्जी बाबा ने किदवई नगर के पते पर बना रखे हैं दो ट्रस्ट

एक शाहजहांपुर के पते पर है फर्जी बाबा का ट्रस्ट।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:04 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:04 AM (IST)
फर्जी बाबा ने किदवई नगर के पते पर बना रखे हैं दो ट्रस्ट
फर्जी बाबा ने किदवई नगर के पते पर बना रखे हैं दो ट्रस्ट

जागरण संवाददाता, कानपुर : पांच शादियां करने के बाद छठवीं शादी करने जा रहे फर्जी बाबा अनुज चेतन ने लोगों से ठगी के लिए अलग-अलग तीन ट्रस्ट बना रखे थे। एक ट्रस्ट शाहजहांपुर के पते पर है तो दो अन्य ट्रस्ट उसके किदवई नगर में किराए के मकान नंबर पर पंजीकृत हैं। इन्हीं ट्रस्ट के माध्यम से वहीं लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूलता था।

श्यामनगर निवासी पांचवी पत्‍‌नी ने बताया कि आरोपित बाबा फर्जी तरीके से कई ट्रस्ट बना चुका है। इसमें बड़े उद्यमी भी शामिल हैं, जो मोटा दान करते हैं। आरोपित ने मां कामाख्या बंजारे बाबा ट्रस्ट शाहजहांपुर के पते पर बनाया था, जबकि एफ-ब्लाक किदवई नगर में शैलेश मिश्र के किराये के मकान में रहने के दौरान उनके घर के ही पते पर मां कामाख्या जनकल्याण सेवा ट्रस्ट और संत सुरक्षा मिशन भी बनाया है। संत सुरक्षा मिशन में वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर होना बताता था। पांचवी पत्नी ने उसके द्वारा तैयार किए गए सभी ट्रस्ट से संबंधित जानकारियां किदवई नगर पुलिस को दी हैं। थाना प्रभारी किदवई नगर राजीव सिंह ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

पहली पत्नी और बहू ने दर्ज कराए बयान

फर्जी बाबा अनुज चेतन की गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी निवासी पहली पत्नी और पीलीभीत निवासी बहू ने शहर में पहुंचकर बयान दर्ज कराए। दोनों पांचवी पत्नी के साथ डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से मिलने गईं थीं। इसके बाद किदवईनगर थाने पहुंचीं। बहू और पहली पत्नी ने बताया कि उन लोगों को फर्जी बाबा के खिलाफ चकेरी थाने में दर्ज मुकदमे में भी बयान दर्ज कराने थे, लेकिन देर होने की वजह से संभव नहीं हो सका। अब शुक्रवार को बयान दर्ज कराएंगी।

यह था मामला

पांच शादियां रचाने वाला फर्जी बाबा अनुज चेतन कठेरिया मूलरूप से शाहजहांपुर के निगोही का निवासी है। उसने श्याम नगर चकेरी निवासी महिला से पांचवी शादी की थी। सच्चाई की जानकारी होने पर पीड़िता ने किदवई नगर थाने में आरोपित बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित फर्जी बाबा अनुज चेतन को शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

chat bot
आपका साथी