बांदा में ओवरलोडिंग के दौरान अवैध वसूली करने वाले दो पूर्व सैनिकों पर मुकदमा, सात ट्रकों को किया जब्त

कालिंजर में करतल रोड पर लगे बैरियर में थे तैनात सुपरवाइजर ने की थी शिकायत। ऑडियो क्लिप के साथ दी लिखित शिकायत नरैनी कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा। धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:46 PM (IST)
बांदा में ओवरलोडिंग के दौरान अवैध वसूली करने वाले दो पूर्व सैनिकों पर मुकदमा, सात ट्रकों को किया जब्त
बांदा में मुकदमा दर्ज कराए जाने की प्रतीकात्मक तस्वीर।

बांदा, जेएनएन। शासन स्तर पर सचल दल का गठन कर ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने का मंसूबा बनाया गया। सचल दल में पूर्व सैनिकों को लगाया गया। करतल मार्ग पर बने बैरियर में तैनात सचल दल के पूर्व सैनिक अवैध वसूली में लिप्त हो गए। साथ ही अपने साथियों पर भी दबाव बनाने लगे। एक पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की और सबूत के तौर पर वह ऑडियो क्लिप भेजा, जिसमें अवैध वसूली में शामिल होने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। सुपरवाइजर सीताराम ने सबूत के साथ खनिज अधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई को कहा। जिसके बाद संयुक्त  टीम ने जांच की और मामला सही पाया गया। खनिज इंस्पेक्टर की तहरीर पर नरैनी कोतवाली में दोनों पूर्व सैनिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच को गई टीम ने मौके से सात ओवरलोडेड ट्रकों को भी जब्त किया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह खेल जारी था।  

खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात करतल मार्ग पर कस्बे की सीमा में लगे खनिज बैरियर पर छापेमारी की। ओवरलोड ट्रक चालकों से पैसे लेकर पास कराया जा रहा था। खनिज अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कोतवाली में सचल दल में शामिल पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह और संजय सिंह के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

ओवरलोड ट्रकों की लगी मिली कतार: जांच को पहुंची टीम ने ओवरलोड ट्रकों की कतार देखी तो रोक लिया। काङ्क्षलजर मार्ग पर जा रहे सात मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है। सभी को कोतवाली परिसर के बाहर खड़ा करा दिया गया है। टीम में खनिज अधिकारी जितेंद्र ङ्क्षसह व कोतवाल सविता श्रीवास्तव के अलावा राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

जिले में बने बैरियर, 27 पूर्व सैनिक हैं तैनात: खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि जिले में गिरवां, मटौंध और नरैनी मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। जहां सचल दल में शामिल 27 पूर्व सैनिकों की तैनाती है। रोस्टर के अनुसार यह ड्यूटी करते हैं। सचल दल के सुपरवाइजर सीताराम ने ऑडियो क्लिप के साथ लिखित शिकायत की थी। बताया गया था कि उक्त दोनों खुद अवैध वसूली में लिप्त हैं और दूसरे साथियों पर भी शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी