बांदा : सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा, मां की तहरीर पर Report

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। रात में वह अपने बाबा के घर में सोने गई थी। वहां छत पर सोते समय पड़ोसी युवक संतन निषाद अपने घर की छत से कूदकर पहुंच गया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:28 PM (IST)
बांदा  : सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा, मां की तहरीर पर Report
पीडि़ता को लेकर मां थाने पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

बांदा, जेएनएन। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही सातवीं की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने सुबह मां को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता को लेकर मां थाने पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। रात में वह अपने बाबा के घर में सोने गई थी। वहां छत पर सोते समय पड़ोसी युवक संतन निषाद अपने घर की छत से कूदकर पहुंच गया। जबरिया छात्रा को दबोच लिया और गलत हरकत करने लगा। मुंह बंद कर नीचे ले जाने लगा तो छात्रा ने अस्मत पर हमला देख विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध तहरीर दी। मुंह बंद कर नीचे ले जाने लगा तो छात्रा ने अस्मत पर हमला देख विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध तहरीर दी।थाना प्रभारी उमेश ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पीडि़ता का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके 164 के न्यायालय में बयान दर्ज होंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी