उरई में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपित के पैर में लगी गोली, शेष की तलाश में कांबिंग जारी

बदमाशों का गिरोह किसी बड़ी घटना के इरादे से आया था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जिससे उसके साथियों के नाम पता चल सके। सफारी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पैर में गोली लगने से निक्कू की हालत खतरे से बाहर है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:47 PM (IST)
उरई में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपित के पैर में लगी गोली, शेष की तलाश में कांबिंग जारी
उरई के जंगल में हुई मुठभेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर।

उरई, जेएनएन। रेंढ़र थाना क्षेत्र में नाहिली के जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। फायरिंग करते हुए पांच बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन पैर में गोली लगने से एक बदमाश बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोपित के पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है। 

सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को नाहिली के जंगल में बदमाशों के मूवमेंट की जानकारी हुई थी। जिसके बाद रेंढ़र थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास मौके पर पहुंची। तभी उन्होंने देखा कि मध्य प्रदेश के बदमाश टाटा सफारी गाड़ी से जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी से उतरकर जंगल की तरफ भागे, पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, वह लड़खड़ाकर रास्ते में गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंचाया। पकड़े गए बदमाश का नाम निक्कू उर्फ भूपेंद्र बताया गया है। वह ग्वालियर का निवासी है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग कर रही है। बदमाशों का गिरोह किसी बड़ी घटना के इरादे से आया था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जिससे उसके साथियों के नाम पता चल सके। सफारी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पैर में गोली लगने से निक्कू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि आरोपित के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी