#Good News : कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 15 KM में बनेगा Elevated Flyover

अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर की डीपीआर के लिए टेंडर मांगे गए थे। इसे बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टाटमिल में सांसद सत्यदेव पचौरी ने फ्लाईओवर की मांग की थी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 01:07 PM (IST)
#Good News : कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 15 KM में बनेगा Elevated Flyover
मांग को एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया

कानपुर, जेएनएन। गोल चौराहा से रामादेवी तक 15 किमी एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने को पीडब्ल्यूडी एनएच ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के लिए टेंडर मांगे हैं। जून के दूसरे सप्ताह में इसे खोला जाना है। पीडब्ल्यूडी एनएच ने डेढ़ माह पहले गोल चौराहे से रामादेवी तक फोरलेन सड़क को सिक्सलेन और एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का डीपीआर बनाकर भूतल परिवहन मंत्रालय भेजा था। 15 दिन पहले मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिशासी अभियंता की बैठक हुई थी। एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रस्ताव को मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर की डीपीआर के लिए टेंडर मांगे गए थे। इसे बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टाटमिल में सांसद सत्यदेव पचौरी ने फ्लाईओवर की मांग की थी। उनकी मांग को एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है।

डिवाइडर पर बनेंगे पिलर : जीटी रोड के डिवाइडर के ऊपर पिलर बनाकर सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसमें कहीं भी तोडफ़ोड़ की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे मिलेगी जाम से निजात : कन्नौज, अलीगढ़, फर्रुखाबाद सहित अन्य जनपदों से कानपुर-प्रयागराज हाईवे में जाने के लिए वाहन जीटी रोड से होकर गुजरते हैं, जिससे जाम लगता है। इसके बनने से प्रयागराज जाने वाले वाहन इसी फ्लाईओवर से निकल सकेंगे। झकरकटी और सीओडी पुल के पहले फ्लाईओवर से उतरने व चढऩे के लिए रैंप बनाई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी