चित्रकूट में डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में मोस्ट वांटेड रहे डकैत शिवकुमार पटेल ददुआ ने यह हाथी करीब 1साल पहले बिहार से खरीदा था और जय सिंह नाम रखा था। वर्ष 2007 में ददुआ के मारे जाने के बाद हाथी उसके बेटे वीर सिंह पटेल के पास था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:15 PM (IST)
चित्रकूट में डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप
ट्रक में पकड़ा गया था दस्यु ददुआ का हाथी।

चित्रकूट, जेएनएन। हाथी के मामले में डकैत ददुआ के बेटे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के खिलाफ कर्वी कोतवाली में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग ने दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व विधायक पर सुपुर्दगी में दिए गए हाथी को चोरी से बेचने और फर्जी कागज तैयार कर बाहर भेजने का आरोप लगाया है। वन विभाग ने हाथी को गुजरात ले जाते समय मध्यप्रदेश के जिला सतना से पकड़ा था। 

 उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में मोस्ट वांटेड रहे डकैत शिवकुमार पटेल ददुआ ने यह हाथी करीब 15 साल पहले बिहार से खरीदा था और जय सिंह नाम रखा था। वर्ष 2007 में ददुआ के मारे जाने के बाद हाथी उसके बेटे वीर सिंह पटेल के पास था। डेढ़ साल पहले बेकाबू हाथी ने रैपुरा रेंज के गौरिहा उत्पात मचाया था। वन विभाग ने पूर्व विधायक से हाथी के कागजात मांगे थे लेकिन वह नहीं दिखा पराए थे। विभाग ने हाथी को जब्त कर लिया था। दुधवा नेशनल पार्क भेजने के लिए परमिशन मांगा था, पर समय से परमिशन नहीं मिली। महावत मुटुन के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज कर हाथी को पूर्व विधायक की सुपुर्दगी में दे दिया था। इसके बाद भी हाथी तीन बार बेकाबू हुआ था। डीएफओ ने कई बार शासन को पत्र लिखा, लेकिन परमिशन न मिलने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। 

 रविवार को वन विभाग ने ट्रक में लादे हाथी को मध्यप्रदेश जिला सतना के सिंहपुर बैरियर में पकड़ा। डीएफओ आरके दीक्षित के मुताबिक पूर्व विधायक ने हाथी को 50 लाख में गुजरात की एक कंपनी को बेच दिया था। जिसको ट्रक से जामनगर गुजरात ले जाया जा रहा था। विभाग की संपत्ति को बेचने के मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर हाथी को दुधवा नेशनल पार्क भेज दिया था। वहीं आपराधिक मामले के रैपुरा रेंज के गार्ड शिवनरेंद्र द्विवेदी ने कोतवाली कर्वी में तहरीर दी थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पूर्व विधायक के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी