आज दस घंटे गुल रहेगी बिजली, आठ लाख लोग होंगे प्रभावित

जागरण संवाददाता, कानपुर: लाइन अपग्रेडेशन के चलते केस्को का कंस्ट्रक्शन विभाग आज बड़ा शटडाउन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 09:43 PM (IST)
आज दस घंटे गुल रहेगी बिजली, आठ लाख लोग होंगे प्रभावित
आज दस घंटे गुल रहेगी बिजली, आठ लाख लोग होंगे प्रभावित

जागरण संवाददाता, कानपुर: लाइन अपग्रेडेशन के चलते केस्को का कंस्ट्रक्शन विभाग आज बड़ा शटडाउन लेने जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक शहर के 20 बड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। इस कारण तकरीबन 8 लाख लोगों को परेशानी झेलनी होगी।

गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में पेडिंग पड़ा लाइन अपग्रेडेशन का काम केस्को पूरा कर देना चाहता है। इसी के चलते मंगलवार को 10 घंटे शटडाउन लेने की तैयारी की गई है। इसके चलते हंसपुरम डिवीजन के मंडी परिषद सब स्टेशन से पोषित होने वाले तकरीबन 20 इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इससे अर्रा, बिनगंवा, खाडे़पुर, बखतौरीपुरवा, औंधा, रामजी पुरवा, पहाड़पुर, तुलसयापुरवा, ओरियारा चौराहा, खाडे़पुर केडीए कालोनी, गल्लामंडी केडीए कालोनी, सागरपुरी केडीए कालोनी, लंकापुरी केडीए कालोनी, श्री नगर, द्विवेदी नगर, बी सेक्टर, सरस्वती नगर, राजेन्द्र नगर, योगेन्द्र विहार क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन आठ लाख लोग प्रभावित होंगे। साथ ही केपीएम हास्पिटल, फूलबाग, राम नरायन बाजार, माल रोड, आरबीआई क्षेत्र की बिजली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी