भाजपा का चुनावी शंखनाद, शहर में विधानसभावार निकाली गई पदयात्रा

लोकसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय शेष है। चुनाव को लेकर जनता के बीच जाने में भाजपा ने अन्य दलों के मुकाबले पहले बाजी मार ली है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 01:37 AM (IST)
भाजपा का चुनावी शंखनाद, शहर में विधानसभावार निकाली गई पदयात्रा
भाजपा का चुनावी शंखनाद, शहर में विधानसभावार निकाली गई पदयात्रा

जागरण संवाददाता, कानपुर: लोकसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय शेष है। चुनाव को लेकर जनता के बीच जाने में भाजपा ने अन्य दलों के मुकाबले पहले बाजी मार ली है। शनिवार से भाजपा ने विधानसभावार पदयात्रा की शुरूआत करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया।

आगामी पंद्रह दिनों तक भाजपा के सभी शीर्ष स्थानीय नेताओं को जनता के बीच जाने को कहा गया है। गोविंदनगर विधानसभा में एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने विजय नगर तिराहा, कल्याणपुर विधानसभा में विधायक नीलिमा कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, सीसामऊ विधानसभा में सुरेश अवस्थी व अध्यक्ष उ.प्र.पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम बाबूराम निषाद ने वनखंडेश्वर मंदिर और आर्यनगर विधानसभा में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई व मणिकांत जैन ने कोतवालेश्वर मंदिर चौक से पदयात्रा की शुरुआत की। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं। इसी तरह औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के लाल बंग्ला स्थित कार्यालय से निकाली गई पदयात्रा को भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य करन महाना व क्षेत्रीय मंत्री अविनाश ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा पदाधिकारियों ने बिठूर में भी पदयात्रा के दौरान लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, अभिषेक त्रिवेदी, सुनील बजाज, कमल तिवारी, सत्येंद्र नाथ पांडेय, पूनम कपूर, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, पप्पी पांडेय, जगदीश तिवारी, शोभा श्रीवास्तव, केके तिवारी, शिवांग मिश्रा, पार्षद सौरभ तिवारी, शिवराम ¨सह, मलखान ¨सह, अचल गुप्ता, सरन तिवारी, नीरज गुप्ता, गया प्रसाद सिंह, पुष्कर शुक्ला आदि रहे।

-------------------

chat bot
आपका साथी