Kanpur के आठ धावकों ने 22 घंटे के अंदर तय किया 230 किमी का सफर

शुक्रवार रात को दीप टॉकीज साकेत नगर से कानपुर रनर्स के एथलीट्स अपने अभियान की शुरुआत की। जो कि शनिवार रात को खजुराहो पहुंचकर समाप्त हुआ। सभी ने 20 से 24 घंटे में सफर को पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:38 PM (IST)
Kanpur के आठ धावकों ने 22 घंटे के अंदर तय किया 230 किमी का सफर
स्पोर्टस के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के आठ धावकों ने खुजराहो तक लगाई दौड़। प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर, जेएनएन। कानपुर से खजुराहो तक 230 किमी की दूरी इंटर स्टेट रिले रन के माध्यम से पूरी करने का लक्ष्य लेकर शुक्रवार रात को निकले शहर के आठ धावकों शनिवार रात को खजुराहो पहुंचकर अपने अभियान का पूरा किया। कानपुर रनर्स ग्रुप ने 230 किमी की दूरी को 22 घंटे के अंतर पूरा कर उपलब्धि हासिल की। मंजिल पर पहुंचने के बाद धावकों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर खुशी का इजहार किया। 

शुक्रवार रात को दीप टॉकीज साकेत नगर से कानपुर रनर्स के एथलीट्स अभियान की शुरुआत की। जो कि शनिवार रात को खजुराहो पहुंचकर समाप्त हुआ। कानपुर रनर्स ग्रुप के प्रमुख शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोट््र्स मैराथन को बढ़ावा देने के लिए निकले आठ धावकों ने इंटर स्टेट रिले रन के जरिए लगातार दौड़ते हुए लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने बताया कि सभी ने 20 से 24 घंटे में सफर को पूरा करने का लक्ष्य रखा था। जिसे धावकों ने हौसले के बूते 22 घंटे के अंतर हासिल किया।

रिले करते हुए शहर के धावक कानपुर से घाटमपुर, हमीरपुर, महोबा, कबरई होते हुए खजुराहो पहुंचे। जहां पर ग्रुप ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए जश्न मनाया। इंटर स्टेट रिले रन को कम समय में पूरा करने के लिए ग्रुप के धावकों ने एक घंटें में दस किमी का लक्ष्य लेकर दौडऩा शुरू किया था। जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। कानपुर रनर्स ग्रुप के साथ साइक्लिस्ट यश ने भी कानपुर से खजुराहो तक साइकिलिंग कर साइकिलिंग को प्रमोट करते हुए स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक बताया।

रिले रन में शामिल रहे यह धावक

धनंजय सिंह, सक्षम मौर्य, यश सिंह, शिवा सिंह, शिवम श्रीवास्तव, अल्तमश जुनैद, श्रेयांश यादव व आदित्य दुबे शामिल रहे। जबकि सहयोगी के रूप में प्रत्युष, अरबाज, यश व तन्मय ग्रुप के साथ सफर में रहे।  

chat bot
आपका साथी