26 को World Kobudo प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे शहर के आठ खिलाड़ी

जिसके आधार पर उनका चयन वल्र्ड कोबूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ। 26 जून को आनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए खिलाडिय़ों ने तैयारियों का दौर शुरू कर दिया है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:15 PM (IST)
26 को World Kobudo प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे शहर के आठ खिलाड़ी
आनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे

कानपुर, जेएनएन। आत्मरक्षा के खेल कोबूडो में शहर के आठ खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 26 को ऑनलाइन माध्यम से होने वाली वल्र्ड स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। मार्शल आर्ट के खेल कोबूडो की नेशनल प्रतियोगिता में 15 राज्यों के लगभग 300 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। इसमें शहर के आठ खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किया था, जिसके आधार पर उनका चयन वल्र्ड कोबूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ। 26 जून को आनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

कोबूडो मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शहर से सीनियर वर्ग में सिद्धांत श्रीवास्तव, गोविंद सिंह और दीपक सिंह राठौर का चयन हुआ है। जबकि जूनियर वर्ग में सागर गुप्ता, अनमोल वर्मा और उर्वशी गुप्ता तथा सब जूनियर वर्ग में यश निगम और अस्मित राज सिंह वल्र्ड कोबूडो में दम दिखाएंगे। जिसके आधार पर उनका चयन वल्र्ड कोबूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ। 26 जून को आनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए खिलाडिय़ों ने तैयारियों का दौर शुरू कर दिया है। सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्रीय कोच सुनील श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटें हुए हैं। कोबूडो मार्शल आर्ट से जुड़ा हुआ खेल है इसमें कलात्मक कौशल के लगभग सभी खेलों को शामिल किया जाता है। खिलाड़ी सिद्धांत ने बताया कि वल्र्ड स्तर पर चयन के बाद पदक जीतना लक्ष्य रहेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के वीडियो देखकर तैयारी को बेहतर कर रहा हूं। 

chat bot
आपका साथी