चांद का दीदार होते ही छाई ईद की खुशियां

जासं कानपुर ईद का चांद नजर आते ही हर तरफ खुशियां छा गईं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:07 AM (IST)
चांद का दीदार होते ही छाई ईद की खुशियां
चांद का दीदार होते ही छाई ईद की खुशियां

जासं, कानपुर: ईद का चांद नजर आते ही हर तरफ खुशियां छा गईं। लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी कर ईद आने का पैगाम दिया गया। इंटरनेट मीडिया के जरिए मुबारकबाद देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

बुधवार को चांद नजर न आने पर यह पक्का थी की शुक्रवार को ईद होगी और गुरुवार को चांद निकलेगा। इसके बावजूद लोग इफ्तार करने के बाद चांद देखने के लिए घरों की छतों व ऊंची इमारतों पर चढ़ गए। जैसे ही चांद नजर आया एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला भी शुरु हो गई। लोगों ने वीडियो कॉलिग कर एक दूसरे को भी चांद के दीदार कराए। चांद निकलने के बाद हर तरफ चहल-पहल बढ़ गई। गलियों में लगे ईद के बाजारों में भीड़ बढ़ गई। चांद रात पर लोग ईद मनाने के लिए खरीदारी करने घरों से निकल पड़े। रात तक दुकानों पर बाजारों में लोगों की भीड़ रही। चांद रात पर गलियों में सजा ईद का बाजार, कानपुर : चांद रात पर गलियों में ईद का बाजार सजा रहा। सुबह से शाम तक ईद की खरीदारी होती रही। हालांकि मुख्य मार्गो पर पुलिस ने कई बार गश्त की और लोगों से घरों में रहने की अपील की। ईद से एक दिन पहले ठेलों व फुटपाथ पर लगी दुकानों पर काफी भीड़ रही। तमाम दुकानदारों ने मोबाइल से बुकिग कर ग्राहकों के घरों तक सामान पहुंचाया। कोरोना क‌र्फ्यू में हो रही ईद से पहले गुरुवार को चांद रात पर बड़े बाजार बंद रहे, लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों की गलियों में बाजार सजे रहे। इन इलाकों में दुकानों के शटर गिरे रहे, लेकिन फुटपाथ और ठेलों पर ईद से संबंधित सामान की खरीद होती रही। लोग सिवई व खोवा खरीदते रहे। ठेलों पर लोगों ने रुमाल, बनियान, जूते चप्पलें खरीदीं। बेकनगंज, कंघी मोहाल, तलाक महल में अस्थायी रूप से लगी दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी