दिनेश शर्मा ने विपक्षियों पर कसा तंज, कहा - साढ़े चार साल आराम के बाद फिर राजनीतिक पर्यटन पर निकले

Dr. Dinesh Sharma in kanpur सूबे के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सोमवार को कानपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने बीएनएसडी इंटर कालेज में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज की तुलना योगी सरकार में हुए कार्यों से की। इसके अलावा उन्होंने विपक्षियों पर तंज भी कसा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:24 PM (IST)
दिनेश शर्मा ने विपक्षियों पर कसा तंज, कहा - साढ़े चार साल आराम के बाद फिर राजनीतिक पर्यटन पर निकले
प्रेस वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Dr. Dinesh Sharma in kanpur उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल साढ़े चार साल आराम करने के बाद अब एक बार फिर राजनीतिक पर्यटन यात्रा पर निकल पड़े हैं। वे लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा हर हाल में अपनी जीत का पिछला रिकार्ड तोड़ेगी और जनता विपक्ष को उनके कार्यों की सजा देगी। प्रदेश में कोरोना के बाद भी 56 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। केंद्र की तमाम योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। जो विरोधी हैं या विरोध का मंतव्य रखने वाले हैं वे विकास के नाम पर बहस नहीं कर सकते।

बीएनएसडी इंटर कालेज में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद के जरिए चुनाव में आने का प्रयास कर रहा है। बंगाल और महाराष्ट्र के नेताओं से मदद मांग रहा है और वेश बदल कर विभिन्न आंदोलनों को हवा दे रहा है, लेकिन इनका उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा। भाजपा जानती है कि जनता इस तरह के लोगों का कोई संज्ञान नहीं लेगी। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद अमन-चैन है और अपराधियों के लिए यहां जगह नहीं बची है। 

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां: डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में 4.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। जिस समय भाजपा सरकार प्रदेश में आई थी सिर्फ लखनऊ में मेट्रो का आधा काम हुआ था और आज प्रदेश के छह जिलों में मेट्रो का काम अपने अंतिम चरण में है। इसके साथ ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनाया जा रहा है जो खुद उत्तर प्रदेश में है।

chat bot
आपका साथी