Kanpur Weather Update: अगले दो दिन चलेगी तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी, उत्तर पश्चिमी और चक्रवाती हवा के मिलने से बदले हालात
वातावरण में नमी का स्तर लगातार कम हो रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सूर्य का उत्तर भारत में तेज असर शुरू हो गया है। उसकी वजह से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा भी गर्म होने लगी है
कानपुर, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलनी शुरू हो गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को 25 किलोमीटर से तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। वातावरण में नमी का स्तर लगातार कम हो रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सूर्य का उत्तर भारत में तेज असर शुरू हो गया है। उसकी वजह से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा भी गर्म होने लगी है। राजस्थान के पास सक्रिय चक्रवाती हवा का क्षेत्र गर्म हवा को और मजबूत करने का काम कर रहा है। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली में चल रही हैं। हवा की रफ्तार बहुत ही तेज रहेगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की संभावना है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ रही है। अचानक गर्मी के बढऩे से फसलों और सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। गेहूं के दाने पतले हो सकते हैं, जबकि चने में पांच से दस, सरसों में चार से आठ, आलू में छह से 12 फीसद तक कमी आ सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4, न्यूनतम 21.9 फीसद रही। वातावरण में नमी की अधिकता 45 फीसद रिकार्ड हुई। हवा 11.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।