उन्नाव में डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी को रौंदा, हादसे में पशु चिकित्सालय का कर्मचारी भी घायल

दिवंगत फौजी के स्वजन को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। उनकी पत्नी चंद्रावती व पुत्र अनिल सुनील व ब्रजेश का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। दिवंगत के बेटे सुनील ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:54 PM (IST)
उन्नाव में डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी को रौंदा, हादसे में पशु चिकित्सालय का कर्मचारी भी घायल
उन्नाव में हुए हादसे संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

उन्नाव, जेएनएन। बिहार थानाक्षेत्र के बिहार-बक्सर मार्ग स्थित मालिन कुआ पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। बाइक में बैठे पशु चिकित्सालय सुमेरपुर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गंभीर घायल हो गया। वहीं चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल का इलाज पीएचसी सुमेरपुर में चल रहा है। 

  क्षेत्र के गांव कलानी निवासी रामदेव पासी पुत्र मतई सेना से करीब 15 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। तभी से वे गांव में ही रहते थे। रविवार उनकी गाय बीमार हो गई। उसका इलाज कराने को वे डॉक्टर लेने बाइक से पशु चिकित्सालय सुमेरपुर आए। लेकिन वहां डॉक्टर व कंपाउंडर  के न मिलने पर  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमेरपुर निवासी शिवचंद पुत्र पंचम को साथ लेकर घर आये। जहां शिवचंद ने गाय का इलाज किया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे कर्मचारी को छोडऩे पशु अस्पताल जा रहे थे। अभी वे गांव के बाहर सड़क से मालिन कुआं बिहार-बक्सर मार्ग ही पहुंचे थे कि बक्सर से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे बाइक चला रहे रामदेव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शिवचंद गंभीर घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दिवंगत फौजी के स्वजन को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। उनकी पत्नी चंद्रावती व पुत्र अनिल, सुनील व ब्रजेश का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। दिवंगत के बेटे सुनील ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 

chat bot
आपका साथी