Double Murder in UP : इटावा में डबल मर्डर, दो पक्षों की पंचायत बम और गोली मारकर दो की हत्या

Double Murder in UP इटावा के जसवंतनगर थाना अंतर्गत कचौरा मार्ग पर नई बस्ती मोहल्ला रेल मंडी में दो पक्षों में दांपत्य संबंध का विवाद सुलझाने को चल रही पंचायत के दौरान झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलाबारी शुरू कर दी

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:03 PM (IST)
Double Murder in UP : इटावा में डबल मर्डर, दो पक्षों की पंचायत बम और गोली मारकर दो की हत्या
इटावा के जसवंतनगर नई बस्ती मोहल्ला रेल मंडी में दांपत्य संबंध का विवाद सुलझाने के दौरान झगड़ा हो गया।

इटावा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में गुरुवार को दिन में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। दो पक्षों में दाम्पत्य के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत में मामला इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम तथा गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ राइफल भी जब्त की है।

इटावा के जसवंतनगर थाना अंतर्गत कचौरा मार्ग पर नई बस्ती मोहल्ला रेल मंडी में दो पक्षों में दांपत्य संबंध का विवाद सुलझाने को चल रही पंचायत के दौरान झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलाबारी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। गोलीबारी की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

रेल मंडी निवासी सेवानिवृत्त फौजी सर्वेश यादव पुत्र बेताल सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। उनके पुत्र शिवम की पत्नी को लेकर ससुरालियों से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के समझौते को लेकर 55 वर्षीय रामशंकर पुत्र राम स्वरूप निवासी भीखनपुर जसवंतनगर और उनके रिश्तेदार 50 वर्षीय कैलाश चंद्र यादव पुत्र मुकुट सिंह निवासी मनौना करहल मैनपुरी अन्य लोगों के साथ सर्वेश के घर पर आए हुए थे। उसी समय तनातनी बढ़ गई थी। फायरिंग होने से राम शंकर और कैलाश यादव के सीने व पेट में गोली लगी।

कैलाश की घटनास्थल पर म़ृत्यु हो गई जबकि राम शंकर ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सर्वेश व उनकी पत्नी सुनेश व पुत्र विकास को हिरासत में ले लिया गया है। एसएसपी डा. ब्रजेश कुमार सिंह, एएसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ राजीव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एसएसपी ने बताया कि पंचायत के दौरान गोली चली है। मुख्य आरोपित के पुत्र के ससुरालीजन आए हुए थे, जिनसे विवाद हुआ था। आरोपित पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। लाइसेंसी राइफल को बरामद कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी