बड़े पर्दे पर दिखेगा कन्नौज और फर्रुखाबाद का वैभव, गौरवशाली इतिहास को लेकर बनेगी डाक्यूमेंट्री

अभिनेता राहुल सिंह परिहार ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन शिवेंद्र कटियार कर रहे हैं। देश के अन्य भागों के लोग अभी कन्नौज और फर्रुखाबाद को कम ही जानते हैं जबकि पुरातन काल में दोनों नगर काफी समृद्ध रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:43 PM (IST)
बड़े पर्दे पर दिखेगा कन्नौज और फर्रुखाबाद का वैभव, गौरवशाली इतिहास को लेकर बनेगी डाक्यूमेंट्री
पद्मश्री अनूप जलोटा व अभिनेत्री उपासना सिंह होंगे एंकर।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। फर्रुखाबाद और कन्नौज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे अभिनेता राहुल परिहार जल्द ही सोनी टीवी के नए हास्य धारावाहिक में दिखाई देंगे। 15 जनवरी से इस धारावाहिक का सोनी टीवी पर प्रोमो प्रसारित किया जाएगा। इस धारावाहिक में कन्नौजी व फर्रुखाबादी बोली का भी प्रयोग किया जाएगा। 

फर्रुखाबाद जिले के मूल निवासी अभिनेता राहुल परिहार इस समय कन्नौज व फर्रुखाबाद के ऊपर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। इसका निर्देशन शिवेंद्र कटियार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनी टीवी पर जल्द ही एक धारावाहिक कामेडी शो प्रसारित किया जाएगा। इसमें मुख्य भूमिका में देश के मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा व भारती सिंह होंगे। राहुल परिहार व शिवेंद्र कटियार उनके साथ कामेडी शो में धमाल मचाएंगे। 15 जनवरी से सोनी टीवी पर इसका प्रोमो प्रसारित किया जाएगा। यह शो काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि इसमें कन्नौज और फर्रुखाबाद की बोली के अलावा दोनों जिलों का लगातार जिक्र किया जाएगा। कई धारावाहिकों में काम कर चुके राहुल परिहार का कहना है कि वह चाहते हैं कि इन दाेनों जिलों का नाम विश्व पटल पर रेखांकित हो, इसके लिए वह पूरा प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी